कमल आर खान गिरफ्तार: बॉलीवुड में जब भी ऐसे लोगों का नाम लिया जाता है जिन्होंने फिल्में कम की हैं और विवाद ज्यादा खड़े किए हैं तो उनमें सबसे पहला नाम आता है कमाल आर खान उर्फ KRK का। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के बारे में उटपटांग बातें करना, उन्हें ललकारना, उनकी फिल्मों की गलतियां निकालना और हर हफ्ते किसी न किसी विवाद में घिर जाना, यह KRK का साधारण स्वभाव है। परंतु इस बार उन्होंने लीक से कुछ हटकर करने की कोशिश की है। इस बार उन्होंने ट्वीट की या विवादित वीडियो से हमला नहीं किया बल्कि असली में फायरिंग कर दी है। जिसकी वजह से आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
शनिवार की सुबह सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया हस्ती कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 18 जनवरी को मुंबई के ओशिवारा अंधेरी इलाके में हुई विवादित फायरिंग मामले से जुड़ी हुई है। इस फायरिंग के बाद जब पुलिस ने जांच की तो इसमें KRK का नाम उभर आया। हालांकि इस फायरिंग से किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन पुलिस के लिए यह सिर दर्द बन गया कि आखिर इस प्रकार की फायरिंग किसने की?
18 जनवरी की फायरिंग यह पूरा मामला क्या था?
यह घटना 18 जनवरी 2026 की है, जब ओशिवारा के नालंदा सोसायटी में अचानक से गोलियों की आवाज गूंज उठी। आसपास में रहने वाले निवासी पहले तो डर गए और बाद में उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां दो गोलियां मिली। एक गोली दूसरी मंजिल पर और दूसरी चौथी मंजिल पर। यह दोनों गोलियां उस फ्लैट के बाहर मिली जिनमें से एक का मालिक लेखक-डायरेक्टर और दूसरा एक मॉडल है। राहत की बात यह रही कि दोनों को ही कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने शुरुआती कार्यवाही आरंभ कर दी कि आखिर मामला क्या है।
कार्यवाही की शुरुआती दौर में तो पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। सीसीटीवी से भी कुछ पता नहीं चला कि आखिर गोलियां किसने चलाई। जमा किए गए सबूत से भी यह पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर माजरा क्या है? लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 18 सदस्यों की एक विशेष टीम बनाई गई। यह टीम लगातार जांच में जुटी रही। इसके बाद फॉरेंसिक विश्लेषण किया गया जिससे पता चला की गोलियां KRK के ओशिवारा बंगले से चलाई गई है और यही वह मोड था जब KRK को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
KRK से हुई पूछताछ में क्या सामने आया?
18 जनवरी 2026 को ओशिवारा नालंदा सोसायटी में हुई फायरिंग के चलते KRK का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने KRK को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस दौरान KRK ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वह अपनी लाइसेंस प्राप्त गन की सफाई कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने गोली चलाई। हालांकि उनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि वह हथियार की कार्य क्षमता टेस्ट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोली मैनग्रोव फॉरेस्ट की तरफ चलाई, जहां किसी को नुकसान होने के कोई चांसेस नहीं थे। लेकिन हवा तेज होने की वजह से शायद गोली की दिशा मुड़ गई और गोली सामने की इमारत पर जाकर लगी। यह बयान पुलिस की समझ में नहीं आ रहा है। साफ पता चल रहा है कि KRK परिस्थितियों में फंस चुके हैं और अब खुद को बचाने के लिए ऊलजुलूल बयान दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसे हार्मफुल कंटेंप्लेटिव क्रिमिनल केस के रूप में दर्ज कर लिया हैम
पुलिस की कार्यवाही और कानूनी स्थिति
कमाल राशिद खान को ओशिवारा पुलिस स्टेशन बुलाकर शनिवार की सुबह अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गन को भी जप्त कर लिया गया है और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। अब यह पता लगाना है कि क्या यह सचमुच एक दुर्घटना है या फिर जानबूझकर की गई फायरिंग?
कमाल राशिद खान के इसके पहले के विवाद
यह पहली बार नहीं है कि KRK किसी चर्चा में फंसे हैं। इसके पहले भी उन्होंने जानबूझकर कई बार सेलिब्रिटीज से पंगा लिया है। आए दिन अजीबोगरीब बयान देना, विवाद करना, आलोचना करना KRK का मूल स्वभाव रहा है। उन्होंने इससे पहले सलमान खान, ऋषि कपूर, इरफान खान जैसे लोगों के साथ भी मतभेद किए हैं। हालांकि यह सारे मुद्दे भले पुराने हो चुके हैं लेकिन KRK की विवादित पर्सनालिटी के बारे में सबूत जरूर देते हैं।
इस मामले पर सोशल मीडिया फैंस की प्रतिक्रिया
इस मामले में KRK की गिरफ्तारी अब लाइम लाइट बन गई है, जिसको देखते हुए सोशल मीडिया पर हर कोई अलग-अलग प्रकार की टिप्पणी कर रहे है। कुछ लोग इसे दुर्घटना बता रहे हैं तो कुछ लोग KRK की इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह व्यक्ति आए दिन विवादों में घिरे रहना पसंद करता है। उनकी हरकतें ध्यान खींचने वाली होती हैं।हालांकि जो भी हो पुलिस की प्राथमिक जांच और आगे की जांच से सारी वारदात सामने आ ही जाएगी।
कुल मिलाकर अब यह मामला सिर्फ एक रिहायशी बिल्डिंग पर गोली चलाने का नहीं रहा। बल्कि यह मामला बन गया है एक सेलिब्रिटी के व्यवहार का और सार्वजनिक सुरक्षा के मुद्दों का। हथियारों का स्वच्छंद उपयोग करना कितना खतरनाक होता है यह हर व्यक्ति को समझना चाहिए। ऐसे मामले में अब पुलिस और कोर्ट क्या करेंगे यह देखना रोचक होगा।
Read More: साइना नेहवाल रिटायरमेंट: वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर कि वह बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं












