ऑस्कर नॉमिनेशन 2026: 2026 के अकैडमी अवार्ड में इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। जी हां, इस साल की फिल्म Sinners ने 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 16 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर नया अध्याय रच दिया है। आगे भी इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन कहा जा रहा है। यह केवल एक फिल्म की जीत नहीं है बल्कि यह उस सोच की जीत है जिसने मनोरंजन से ऊपर उठाकर सिनेमा को सामाजिक सच से जोड़ा है।
बता दे Sinners मूवी ने ऑस्कर के मंच पर Titanic, La La Land और All About Eve जैसे बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में Ryan Coogler का विजन और Michael B. Jordan का दमदार अभिनय देखने को मिलता है जिसकी वजह से Sinners मूवी को दर्शकों ने तो सराहा ही है ऑस्कर में भी यह फिल्म झंडा गाड़ रही है।
क्यों sinners मूवी को मिले हैं 16 नॉमिनेशन?
वर्ष 2026 में 98 वें एकेडमी अवार्ड की नॉमिनेशन में Sinner को 16 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। यह संख्या अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, क्योंकि इससे पहले लास्ट रिकॉर्ड टाइटेनिक ने बनाया था जिसे 14 कैटेगरी में नामांकन मिला। इसके बाद ला ला लैंड और ऑल अबाउट ईव ने भी इसी रिकॉर्ड को साझा किया। लेकिन Sinners ने पूरा गेम पलट दिया है। पिछले 75 सालों में ऐसा रिकॉर्ड किसी मूवी ने नहीं बनाया जैसा काम Sinners ने कर दिया है। इस मूवी ने इस बार 16 नॉमिनेशन में अपना नाम दर्ज करवाया है।
- बेस्ट पिक्चर
- बेस्ट डायरेक्टर
- बेस्ट एक्टर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर/ एक्ट्रेस
- बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
- बेस्ट एडिटिंग
- बेस्ट साउंड इन विजुअल इफेक्ट
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन
- और कई तकनीकी श्रेणियों में भी सीनियर नॉमिनेट हुई है।
क्या है Sinners Movie की कहानी?
Ryan Coogler द्वारा निर्देशित Sinners film अब तक की सबसे साहसी फिल्मों में गिनी जा रही है। यह मूवी केवल मनोरंजन का जरिया नहीं है असल में यह मूवी सामाजिक सच्चाई और मानवीय भावनाओं को उजागर करती है। यह कहानी 1930 के दशक में सेट की गई है, जहां नस्लीय भेदभाव और डर लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा था। फिल्म की कहानी में दो जुड़वा भाई Smoke और Stack दिखाए गए हैं और यह कहानी इन्हीं दोनों की इर्द गिर्द घूमती है। इन दोनों का किरदार माइकल बी जॉर्डन ने निभाया है। दोनों भाई अपने अतीत और अपराध से जूझ रहे हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है फिल्म में हॉरर और थ्रिल एलिमेंट भी जुड़ जाते हैं। असल में फिल्म में दिखाये जाने वाले भूत प्रेत एक मेटाफर है जो इंसान की लालच, पाप और अन्याय को दर्शाते हैं और इसी की वजह से इस फिल्म का नाम Sinner रखा गया है।
बात करें इस फिल्म के प्रदर्शन की तो फिल्म बेहद प्रभावशाली सिद्ध हुई। लोगों ने Sinners को काफी सराहा है। फिल्म 1930 के दौर को जीवंत बना रही है और खास कर इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर सिहरन पैदा करता है। फिल्म की कॉस्ट्यूम और सेट भी काफी ऑथेंटिक रखे गए हैं जिसकी वजह से लोगों को यह फिल्म खास पसंद आई।
ऑस्कर नॉमिनेशन को लेकर Michael B Jordan की प्रतिक्रिया
ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन में अपना नाम दर्ज करने के बाद फिल्म के कलाकार माइकल बी जॉर्डन और Ryan Coogler दोनों ही काफी उत्साहित हैं। माइकल बी जॉर्डन ने इस फिल्म में दो भाइयों का किरदार निभाया है और उनके लिए यह अब तक का बेहद चुनौती पूर्ण रोल था। इसलिए उन्हें बेस्ट एक्टर का पहला ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला है। सिर्फ जॉर्डन ही नहीं उनके साथ इस फिल्म के Delroy Lindo और Wunmi Mosaku को भी बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेट किया गया है।
क्या है इस फिल्म तकनीकी उत्कृष्टता
Sinners मूवी में केवल अभिनय और निर्देशन ही बेहतरीन नहीं दिखाया गया, बल्कि इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, कॉस्ट्यूम डिजाइन, फिल्म की एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट और म्यूजिक स्कोर भी बेहतर है। हर श्रेणी में इस फिल्म को नॉमिनेट किया गया है। खासकर कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए इस फिल्म को नॉमिनेट करना अपने आप में एक बेहतरीन क्षण है। फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर Ruth E Carter हैं जिनका भी नाम ऑस्कर की श्रेणी में नॉमिनेट हुआ है।
2026 एकेडमिक अवार्ड में Sinners अब तक सबसे चर्चित फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं और नया रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ चुकी है। अब देखना यह होगा कि 16 नॉमिनेशंस जीतने के बाद अकादमी अवार्ड्स में Sinners को कितने अवार्ड मिलते हैं?
Read More: Border 2 पर छिड़ा विवाद: रिलीज के पहले ही इन कंट्रीज में बैन हो गई बॉर्डर 2!!














