Ind vs NZ 1st T20: क्रिकेट प्रेमियों के लिए जनवरी 2026 का यह तीसरा हफ्ता बेहद ही रोमांचक बन चुका है। हर जगह क्रिकेट का बोलबाला है और इसी क्रम में भारत और न्यूजीलैंड में पांच मैंचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज 21 जनवरी 2026 को होने वाला है। बता दें यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आज की मैच 2026 के T20 वर्ल्ड कप का टेस्ट कहा जा रहा है।
जी हां आज की मैच पर दोनों टीमें केवल जितने के विश्वास के साथ नहीं बल्कि पूरी रणनीति, अनुभव और युवा नेतृत्व के साथ उतरने वाली हैं। आज की मैच आने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोड मैप होगी जो खिलाड़ियों को अपना-अपना प्रदर्शन दिखाने और विरोधी टीम को डराने के लिए काफी होगा। आज भारत की सेना और न्यूजीलैंड का यूनिट दोनों ही आमने-सामने होंगे। अब देखना यह होगा कि आज की मैच में किसका पलड़ा और किसकी रणनीति भारी पड़ती है?
इंडिया vs न्यू जीलैंड T20I मैच का शेड्यूल
इंडिया vs न्यूजीलैंड T20I मैच 21 जनवरी 2026 को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा और 6:30 बजे टॉस किया जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार पर की जा रही है। आज से T20 सीरीज शुरू हो जाएगी जिसमें कुल पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। नागपुर के बाद अगला मैच रायपुर, उसके बाद गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम के मैदाने पर खेला जाएगा।
आज के मैच की अहमियत
आज का मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आज भारत की कप्तानी की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। आज इनका काम है टीम के फॉर्म को कायम रखना साथ ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी का सटीक संतुलन बनाना। सूर्य कुमार की कप्तानी इस बार बड़ी चर्चा का विषय है क्योंकि पिछले कुछ मैचों में उनकी बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठते आए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस बार आत्मविश्वास के साथ उतरेगी क्योंकि ODI में न्यूज़ीलैंड अपने हाथ में ट्रॉफी उठा चुकी है। ऐसे में आज न्यूजीलैंड का ज्यादा संयोजन देखने को मिलेगा।
भारत vs न्यूजीलैंड पहला T20 I मैच: संभावित प्लेइंग 11
भारत के संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
न्यूज़ीलैंड के संभावित प्लेइंग 11
फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे ,ग्लेन फिलिप्स,डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी
नागपुर VCA स्टेडियम पिच की रिपोर्ट
नागपुर VCA स्टेडियम की पिच T20 इंटरनेशनल के लिए एक संतुलित पिच कही जाती है। इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी गति मिल सकती है और मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को बढ़त मिल सकती है। हालांकि शाम के बाद पिच पर थोड़ा सा बदलाव जरूर आ जाता है। ऐसे में पहली पारी में बैटिंग करने वाले आराम से 165 से 170 स्कोर बना सकते हैं। हमेशा इस पिच पर पहले बल्लेबाजी की टीम को ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि उसके बाद गेंदबाजी आसान बन जाती है।
न्यूजीलैंड vs इंडिया T20 पहला मैच: स्ट्रेटजी
आज की मैच में भारत और न्यूजीलैंड दोनों में अपनी-अपनी रणनीति के साथ पिच पर उतरने वाले हैं। भारत शुरुआत में ही तेज बल्लेबाजी कर स्कोर बनाना चाहेगी। हालांकि ODI के अंतिम मैच के दौरान भारत जो गलती कर चुका है इस बार वह गलती रिपीट नहीं होगी। यदि भारत टॉस जीती तो इस बार पहले बल्लेबाजी जरूर चुनेगी और सलामी बल्लेबाज शुरुआती पिच का फायदा उठाते हुए अच्छे स्कोर तैयार कर लेंगे। वही बात आएगी जब गेंदबाजी पर तो शुरुआती ओवर में बुमराह और अर्शदीप धड़ाधड़ विकेट लेने की तैयारी कर चुके हैं। वही बात करें न्यूजीलैंड की रणनीति की तो न्यूजीलैंड VCA भारत को पिछली सीरीज़ में हरा कर अपना आत्मविश्वास मजबूत कर चुकी है। इनका गेंदबाजी यूनिट क्रीज पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश करेगा वहीं बल्लेबाज भी अपनी तरफ से बेहतर स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। न
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड ने T20 इंटरनेशनल मैच में अब तक कुल 25 मैच खेले हैं जिसमें भारत ने 12 मैच जीते और न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं। 3 मैच ऐसे रहे जिनमें कोई रिजल्ट नहीं निकला। मतलब अब तक भारत का पलड़ा थोड़ा भारी रहा। परंतु इसका यह मतलब नहीं की नन्यूज़ीलैंड 2026 का यह T20 मुकाबला हार जाएगी। बल्कि न्यूज़ीलैंड इस बार बेहतर रणनीति और पावर प्ले का उपयोग करते हुए जितने का लक्ष्य निर्धारित करेगी।
कुल मिलाकर भारत बनाम न्यूजीलैंड का T20 का यह पहला मैच एक खेल नहीं रह गया बल्कि अब यह बन गया है रणनीति और उत्साह का महत्वपूर्ण संगम, जहां हर क्रिकेट प्रेमी यह चाहता है कि उसके देश की टीम विरोधी टीम को धूल चटाये। कुल मिलाकर आज के मैच में यह देखना रोमांचक होगा कि कौन सी टीम पावर प्ले का उपयोग कर और विकेट झटक कर गेम में बदलाव का फायदा उठाती है
Read More: T20 World Cup 2026 में खेलने को लेकर Bangladesh के खिलाड़ियों की इच्छा, Shanto ने तोड़ी चुप्पी












