ICC अंडर-19 बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के बीच बुलावेयो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में मेन्स वर्ल्ड कप का मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं, लेकिन अब तक किसी भी टीम ने टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं की है। बांग्लादेश ने अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 18 रन से हारा।
भारतीय टीम के खिलाफ अच्छी स्थिति थे, लेकिन बीच में रफ्तार खो दी और मैच गंवा दिया। वहीं, न्यूज़ीलैंड का पहला मैच अमेरिका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि कीवीज़ को उस मैच से एक अंक मिला फिर भी वे अपनी टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब रहेंगे।
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच डिटेल्स
भारतीय U19 टीम भी इन दोनों टीमों के साथ ग्रुप B में है। भारत ने अपने पहले दो मैचों में अमेरिका और बांग्लादेश को हराकर सुपर सिक्स स्टेज के लिए जगह पहले ही पक्की कर ली है।
- मैच: बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड
- तारीख: 20 जनवरी, 2026
- मैच समय: दोपहर 1:00 बजे
- स्थान: क्वीन स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
बांग्लादेश vs न्यूज़ीलैंडकी चुनौती और मुकाबले का टक्कर
बांग्लादेशी खेमे में इस मैच को लेकर साफ़ बेचैनी और साथ ही आत्मविश्वास भी नज़र आ रहा है। खिलाड़ी जानते हैं कि उन्होंने भारत के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला था और अगर वही प्रदर्शन पूरे 50 ओवर तक दोहराया गया, तो न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम को भी रोका जा सकता है। बल्लेबाज़ी में बेहतर साझेदारियां और फील्डिंग में छोटी गलतियों से बचना टीम की प्राथमिकता होगी।
न्यूज़ीलैंड के लिए चुनौती थोड़ी अलग है। बारिश के कारण पहला मुकाबला खेले बिना ही अंक मिलने से टीम की लय पर असर पड़ा है। हालांकि कीवी अंडर-19 टीम हमेशा से अनुशासित क्रिकेट और मजबूत फील्डिंग के लिए जानी जाती रही है। तेज़ गेंदबाज़ों के पास अतिरिक्त उछाल निकालने की क्षमता है, जो बुलावेयो की पिच पर बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, जहाँ दर्शक मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। वहीं टीवी दर्शकों के लिए इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिससे क्रिकेट फैंस घर बैठे इस अहम मुकाबले का पूरा आनंद उठा सकेंगे।
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
ICC अंडर-19 प्लेइंग XI टीमें
बांग्लादेश
अज़ीजुल हकीम तमिम (विकेटकीपर), ज़ावेद आलम,रिफात बेग,मरुफ़ मृधा, अशिकुर रहमान शिबली, क़ैस अहमद, आरिफुल इस्लाम, मोहम्मद शिहाब जॉय, शेख पारवेज़ जीवन, इकबाल हुसैन एमोन, महफुज़ुर रहमान रबी
न्यूज़ीलैंड
मैथ्यू बॉयल (विकेटकीपर), ओस्कर जैक्सन, डेल फिलिप्स, सेबास्टियन मॉर्गन, कैलम मैक्लियोड, टॉम जोन्स, स्नेहिथ रेड्डी,जैक फॉक्नर, ल्यूक बेनेडिक्ट, बेन ओ’कॉनर, एडम हंट
Read More- भारत vs श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर अंतिम फैसला 21 जनवरी को लिया जाएगा

