कृति सैनन कबीर बाहिया रिलेशन : बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कृति सैनन हमेशा से ही अपने ग्लैमरस स्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। 2026 में कृति सैनन का चर्चा में बने रहने के कुछ विशेष कारण रहे, पहला कारण है उनकी मूवी ‘तेरे इश्क में’ की सफलता, वहीं दूसरा कारण है उनकी बहन नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन का विवाह। जी हां, कृति की बहन नूपुर सैनन ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ विवाह कर लिया। इस दौरान कृति सैनन हर फंक्शन पर इतनी सुंदर दिखाई दे रही थी कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हुई।
कृति सैनन के चर्चा में बने रहने के केवल यह दो कारण ही नहीं रह गए, बल्कि अब एक और नया कारण जुड़ गया है।यह कारण है उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया। जी हां, कबीर बाहिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और कृति की कुछ अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीरों को शेयर करने के कुछ ही मिनटों में इन्हें वायरल कर दिया गया। इन तस्वीरों ने अफवाहों का बाजार भी गरम कर दिया है। जी हां, कुछ लोग इन तस्वीरों को कृति सैनन और कबीर बाहिया के रिलेशनशिप की पुष्टि मान रहे हैं तो कुछ इसे केवल अच्छी दोस्ती बता रहे हैं।
क्या है कबीर बाहिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों का सच
हाल ही में कबीर बाहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वे तस्वीर भी है जिनमें वे कृति सैनन के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीरें किसी इवेंट की नहीं है बल्कि यह है कृति की बहन नूपुर-स्टेबिन की शादी की तस्वीरें हैं।इन तस्वीरों में कबीर और कृति साथ में पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरें शादी के रस्मों-रिवाज की हैं, तो कुछ खास लम्हों में एंजॉय करती हुई तस्वीरें हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अफवाहें जन्म लेने लगी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि क्या कबीर बाहिया सैनन परिवार के इतने नजदीक हैं कि वह पारिवारिक फंक्शन में क्लोज़ फ़ंक्शन इंजॉय कर रहे हैं? तो कुछ लोग इन नजदीकियों को रिलेशनशिप की मोहर बता रहे हैं।
क्या है इन अफवाहों की सच्चाई
कृति सैनन और कबीर बाहिया के रिश्ते को लेकर उठने वाली अफवाहें कोई नई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर कृति सैनन और कबीर बाहिया के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से हो रही है। हालांकि दोनों ने इससे पहले इसे अच्छी दोस्ती बताया था। दोनो अक्सर एक दूसरे के साथ छुट्टियां बिताते, पारिवारिक समारोह में आते-जाते और कॉमन फ्रेंड्स के साथ घूमते हुए स्पॉट हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही यह दोनों फ्रांस के किसी समुद्र तट पर देखे गए , तो उसके बाद लंदन में क्रिकेट मैच के दौरान स्पॉट हुए। दोनों के साथ की तस्वीरों से लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया है कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। परंतु दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।
कौन है कृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया
कबीर बाहित भले ही कोई बॉलीवुड स्टार नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम बॉलीवुड और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। असल में कबीर बाहिया UK बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं जो लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कबीर बाहिया का परिवार इंटरनेशनल बिजनेस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ा हुआ है। वह ज्यादातर समय विदेश में ही रहते हैं। हालांकि कृति सैनन के साथ वे कई बार इंडिया में स्पॉट किए गए हैं। हालांकि कबीर बाहिया की पर्सनल लाइफ और बिजनेस को लेकर अभी तक कोई पुख्ता खबरें सामने नहीं आई है परंतु इतना स्पष्ट है कि वह फाइनेंशली काफी उन्नत फैमिली से आते हैं।
कृति सैनन का इस पोस्ट पर रिएक्शन
हालांकि कृति सैनन ने अब तक कबीर बाहिया के इस पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों ने ही अपने रिश्तों को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नही किया है। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों ने डेटिंग की अफवाहों को नकारा भी नहीं है और कंफर्म भी नहीं किया है। इससे स्पष्ट पता चलता है कि यह दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद ही प्राइवेट रख रहे हैं। हालांकि कबीर बाहिया का लगातार कृति सैनन के साथ देखा जाना, फैमिली फंक्शंस में कबीर बाहिया की मौजूदगी, मीडिया के सवालों से बचना इत्यादि स्पष्ट रूप से दिखाता है की दाल में कुछ तो काला जरूर है।
कुल मिलाकर कबीर बाहिया द्वारा शेयर की गई कुछ अनसीन तस्वीरों की वजह से कृति सैनन और कबीर बाहिया के रिलेशनशिप पर सोशल मीडिया में एक बार फिर से अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की खबरें आए दिन आती रहती हैं जिनमें सच्चाई मुश्किल से 5% और 100% जरूर होता है। अब देखना यह होगा कि क्या कबीर बाहिया और कृति सैनन की तरफ से इन फोटोस को लेकर कोई रिएक्शन सामने आता है? या एक बार फिर यह दोनों अपनी निजी लाइफ को निजी रखते हुए इस अफवाह को भी नजर अंदाज कर देंगे।












