WPL 2026 DC W vs RCB W: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज 7:30 डी. वाई. पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में होने वाला है। यह मुकाबला इसलिए भी ज्यादा खास हो चुका है कि इस बार दोनों टीमें अपने आत्मसम्मान की जंग लड़ेंगी। जी हां, इस सीजन में RCB ने अब तक बेहतर प्रदर्शन कर खुद को टॉप पर कायम रखा है, तो DC ने भी अपनी पहली जीत से सीजन में दमदार वापसी कर ली है। वहीं वर्ष 2024 की फाइनल में RCB और DC ही आमने-सामने थी और दिल्ली की नाक के नीचे से RCB वूमेंस ने फाइनल में ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। अब देखना यह होगा कि दिल्लीआज इस निराशा को पलटने कामयाब होगी या नहीं?
आज की मैच में RCB पहले ही शानदार फार्म में है और लगातार जीत पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस टीम की अगुवाई स्मृति मंधाना कर रही हैं।वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद अब कहीं लय पकड़ ली है। ऐसे में RCB के लिए आज का मैच एक और जीत साबित होगी, तो वही DC के लिए आज का मैच जितना मतलब करो या मरो वाला खेल होगा। इसीलिए आज शायद फैन्स को सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट है कि आखिर कौन सी टीम आज विजेता बनेगी?
WPL 2026 DC W vs RCB W: टीम स्ट्रेटजी
आज का खेल जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को टीम्स स्ट्रेटजी काफी संतुलित रूप से बनानी होगी। आज के खेल में उन्हें लय बरकरार रखनी होगी। बल्लेबाजी के लिए DC के पास है लीजेल ली, शेफाली वर्मा और लौरा वोल्वर्ट लेकिन मध्यक्रम में भी आज दिल्ली कैपिटल्स को ध्यान देना होगा। वहीं गेंदबाजी में स्नेहा राना और नंदिनी शर्मा जैसे गेंदबाजों को RCB के विकेट झटकने होंगे। यदि आज दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत में ही पावर प्ले पर ध्यान देती है तो स्कोर बोर्ड मजबूत हो जाएगा।
वही जब बात करें RCB की तो इस सीजन में पहले से ही RCB का फॉर्म जबरदस्त है। स्मृति मंधाना के नेतृत्व में यह टीम विस्फोटक बैटिंग तो करती ही है साथ ही रिचा घोष और ग्रेस हैरीज़ तेज स्कोर करने में भी टीम की मदद करते हैं। टीम के पास श्रेयांका पाटिल जैसे गेंदबाज भी हैं जो पूरा गेम पलटने में माहिर हैं। इसीलिए आज RCB को शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स के वीकेंड झटकने होंगे ताकि विपक्षी टीम के स्कोर पर नियंत्रण बना रहे।
आज की पिच रिपोर्ट और मौसम
डॉक्टर डी. वाई.पाटील स्पोर्ट्स अकादमी की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है। यहां शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी अच्छा रन बनाने का मौका मिलता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम यदि गेंदबाजी का फैसला करती है तो ध्यान रखना होगा कि शाम के बाद ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा जिसकी वजह से बल्लेबाजी मुश्किल हो सकती है। कुल मिलाकर दोनों टीमों को पिच की स्थिति के साथ-साथ अपनी रणनीति बनानी होगी और मैच को अंजाम देना।
WPL 2026 DC W vs RCB W : प्लेइंग 11
Delhi Capitals playing 11: लीजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वल्वर्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स, शिनेल हेनरी, मेरिजेन कैप, स्नेहा राना, निक्की प्रसाद, मिन्नू मनी, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी
RCB Playing 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना, रिचा घोष, गौतमी नायक, राधा यादव, नाडिनी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रीयांका पाटिल, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल
WPL 2026 DC W vs RCB W: लाइव स्ट्रीमिंग
आज की यह मैच शाम 7:00 बजे टॉस से शुरू होगी। पहली पारी 7:30 बजे खेली जाएगी। इस मैच का टीवी टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव किया जा रहा है। वही घर बैठकर मैच का मजा लेने वालों के लिए जिओ हॉटस्टार एप और वेबसाइट भी उपलब्ध है, जिससे दर्शन पूरे मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव देख सकते हैं।
मैच प्रिडिक्शन
आज का यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। RCB ने अब तक हर लगभग हर मैच में जीत दर्ज करवाई है और उनके पास इस बार आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को इस बार फॉर्म बरकरार रखने के लिए जीतना जरूरी है। कुल मिलाकर यदि RCB की टीम आज चाहे तो आसानी से दिल्ली कैपिटल्स को हरा सकती है। वहीं DC यदि थोड़ी बहुत रणनीति बेहतर कर ली तो आरसीबी को धूल चटा सकती है।
Read More:WPL 2026 MI W vs UPW W: UP वारियर्स और मुंबई इंडियंस में होगा आज क्रिकेट का महासंग्राम












