मकर संक्रांति पर सफलता के 5 उपाय: मकर संक्रांति का दिन कोई आम त्यौहार नहीं होता। बल्कि यह वह विशेष त्यौहार है जो सूर्य की ऊर्जा से संचालित होता है। सूर्य देव, जिनके होने से ही प्रकृति का अस्तित्व है, इसीलिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव अपनी चाल बदलकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और यही से शुरू होता है नया समय। ज्योतिष शास्त्र की माने तो मकर संक्रांति का दिन इतना विशेष होता है कि इस दिन किए गए छोटे-मोटे उपाय भी आपको साल भर का फल देते हैं। अर्थात मकर संक्रांति पर कुछ विशेष उपाय कर आप साल भर सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।क्योंकि इस दिन सूर्य और शनि दोनों की ऊर्जा विशेष रूप से सक्रिय होती है।
पुराणों में मकर संक्रांति को भाग्य सुधारने का दिन कहा जाता है। कहा जाता है कि, यह इतना विशेष दिन है कि, इस दिन बिना भारी पूजा पाठ, बिना किसी खर्च और बिना कठिन व्रत के केवल आसान उपाय अपना कर जीवन में सुख सफलता और स्थिरता पाई जा सकती है। चाहे करियर में रुकावट हो या पैसों की टेंशन, मन को शांत करना हो या विवाह के योग खोलना सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के लिए मकर संक्रांति का दिन सबसे विशेष होता है।
मकर संक्रांति पर सफलता प्राप्ति हेतु किए जाने वाले आसान उपाय
1.सूर्य नमस्कार: मकर संक्रांति के दिन सुबह मोबाइल उठाने की बजाय सूर्य देव के सामने दोनों हाथों को जोड़कर खड़े हो जाइए और केवल इतना कहिए कि ‘इस साल मुझे सही दिशा दिखाइए’। किसी प्रकार के मंत्र और किसी प्रकार की विधि की कोई आवश्यकता नहीं, केवल सूर्य देव की सुबह की किरणें ही आपको बेहतर करियर और सफलता का रास्ता दिखाएंगी।
2.ज़ेब में रखें तिल: यदि आपको बार-बार नजर लगती है या शनि के दोष से परेशान हैं तो मकर संक्रांति के दिन अपनी जेब में थोड़ा सा तिल रख लें। आप चाहें तो अपने रुमाल या पॉकेट में बांधकर भी तिल को रख सकते हैं। इससे नजर दोष कम हो जाता है, काम अटकते नहीं बल्कि अटके हुए काम पूरे होने लगते है।
3.गुड का उपाय: मकर संक्रांति के दिन सुबह सवेरे स्नान इत्यादि करने के बाद यदि आप एक टुकड़ा गुड खाते हैं तो इससे आपका बुध और शुक्र बेहतर होता है। आपकी वाणी में सुधार आता है। रिश्तो की कड़वाहट काम हो जाती है। अचानक से बिजनेस और ऑफिस में फायदा दिखने लगता है।
4.सरसों के तेल का दीपक: मकर संक्रांति के दिन शाम के समय यदि आप अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो इससे घर की नकारात्मकता और बुरी नजर दूर हो जाती है। आने वाली बेवजह की परेशानियां कम होने लगती हैं और घर का माहौल बेहतर होने लगता है।
5.आर्थिक उन्नति का उपाय: इस दिन यदि आप ₹5 का सिक्का लेकर उसे पीले कपड़े में बांधकर अपने पर्स या अलमारी में रख लेते हैं तब भी आपका बृहस्पति बेहतर होता है। खर्चों पर कंट्रोल आने लगता है, पैसों में वृद्धि होने लगती है और रिटर्न में फायदा मिलने लगता है।
मकर संक्रांति के दिन कौन से काम करने से बचें
- मकर संक्रांति के दिन भूल कर भी देर से ना उठें। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर सूर्योदय के साक्षी बनें और सूर्य की किरणों को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें।
- इस दिन भूल कर भी किसी से रूखे मन से बात ना करें बल्कि जितना संभव हो सके शांत रहें।
- किसी से यदि मनमुटाव चल रहा है तो उनसे ज्यादा ना उलझे और यदि रिश्ते सुधर में की जरूरत पड़े तो अपनी तरफ से पहल जरूर करें इससे नई ऊर्जा का संचार होता है।
- मकर संक्रांति के दिन शाम को भूलकर भी घर में अंधेरा ना करें।
- इस दिन भूलकर भी किसी से तेल नमक और लोहे की चीज उधर में या मुफ्त में ना लें यह शनि दोष बढाता है।
- मकर संक्रांति के दिन बाल और नाखून काटने से भी बचें, इस दिन यह काम करना अर्थात सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करना
- मकर संक्रांति के दिन घर को गंदा ना करें, बल्कि जितना हो सके घर की साफ सफाई करें खासकर पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ करें और सजाएं।
14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति का दिन केवल एक साधारण धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक विशेष पर्व है जो शास्त्र विशेषज्ञों ने सोच समझकर निर्धारित किया है। क्योंकि इस दिन के बाद से प्रकृति में ऊर्जा का परिवर्तन दिखाई देता है। इसीलिए इस दिन किए जाने वाले छोटे-छोटे परंतु सकारात्मक कार्य आपको तरक्की और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।
Read More: मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं : मैसेज, कोट्स और ग्रीटिंग्स












