SSC एक्जाम कैलेंडर 2026-27: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने साल 2026 की शुरुआत में ही एक पूरा रोड मैप जारी कर दिया है। जी हां, यहां रोड मैप से तात्पर्य है 2026-27 के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर का। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 2026-27 में होने वाली परीक्षाएं जैसे कि CGL,CHSL, MTS ,GD कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर और अन्य सिलेक्शन पोस्ट समेत सभी प्रमुख परीक्षाओं का टाइम टेबल अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
इस टाइम टेबल में अनुमानित तारीखें, नोटिफिकेशन शेड्यूल, परीक्षा मापदंड स्पष्ट रूप से बताये गये हैं। मतलब अब किसी भी उम्मीदवार को यह सोचकर परेशान नहीं होना पड़ेगा की परीक्षा का फॉर्म कब आएगा? परीक्षा किस महीने में होगी? एडमिट कार्ड कब आएगा ?इत्यादि यह नया कैलेंडर परीक्षा SSC सम्मिलित होने वाले सभी युवाओं के लिए एक रोड मैप है जो युवाओं को सही समय पर तैयारी शुरू करने में पूरी मदद करता है। सबसे खास बात है इस बार SSC ने परीक्षाओं को सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने का संकेत दिया है ताकि आने वाले समय में परीक्षाओं के ओवरलैप होने की समस्या को कम किया जा सके।
SSC एक्जाम 2026-27 चरणबद्ध विवरण
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इस बार विभिन्न श्रेणियों की परीक्षाओं के बारे में विस्तारित विवरण अपने कैलेंडर में शामिल कर लिया है। इसमें SSC द्वारा गठित की जाने वाली सारी परीक्षाएं, परीक्षाओं से जुड़े फार्म, फार्म जारी होने की तिथि, पात्रता मापदण्ड, चयन प्रक्रिया, विभाग, टेंटेटिव विज्ञापन, आवेदन की तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा मोड, परीक्षा फीस जैसी सारी जानकारी उपलब्ध करा दी है। हालांकि ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह अनुमानित तिथियां है जिनमें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कभी भी बदलाव कर सकता है और बदलाव का संपूर्ण विवरण आधिकारीक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता है।
SSC एग्जाम कैलेंडर 2026-27 परीक्षाओं का शेड्यूल
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 2026-27 में गठित की जाने वाली संपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है जिसका विवरण कुछ इस प्रकार से है:
1.ग्रेड लिमिटेड डिपार्मेंटल कॉम्पिटेटिव परीक्षा ( JSA/LDC)
विज्ञापन : 16 मार्च 2026
आवेदन समाप्त : 7 अप्रैल 2022
परीक्षा तिथि : मई 2026
2.सीनियर और अपर डिवीजन क्लर्क परीक्षा (SSA/UDC)
विज्ञापन : 16 मार्च 2026
आवेदन समाप्त : 7 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि : मई 2026
3.अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
विज्ञापन : 16 मार्च 2026
आवेदन : 7 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि : मई 2026
4.कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL 2026)
नोटिफिकेशन जारी: मार्च-अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि : मई- जून 2026
5.जूनियर इंजीनियर 2026
नोटिफिकेशन जारी : मार्च-अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि : मई जून 2026
6.सिलेक्शन पोस्ट फेज XIV
नोटिफिकेशन जारी : मार्च 2026
परीक्षा तिथि : मई -जुलाई 2026
7.कंबाइन हायर सेकेंडरी लेवल 2026
नोटिफिकेशन जारी : अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि : जुलाई सितंबर 2026
8.स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D
नोटिफिकेशन जारी : अगस्त-सितंबर 2026
परीक्षा तिथि : दिसंबर 2026
9.मल्टीटास्किंग स्टाफ
नोटिफिकेशन जारी : सितंबर-नवंबर 2026
परीक्षा तिथि। : दिसंबर 2026
10.CAPF/GD कांस्टेबल
नोटिफिकेशन जारी : सितंबर-नवंबर 2026
परीक्षा तिथि : जनवरी मार्च 2017
SSC एग्जाम टाइम टेबल 2026-27 कैलेंडर कैसे देखें?
- SSC एग्जाम टाइम टेबल 2026-27 देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही होम पेज पर उम्मीदवार को लेटेस्ट न्यूज़ पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही उनके सामने सभी नई घोषणाएं आ जाती है।
- इन घोषणाओं में उम्मीदवार को SSC एक्जाम कैलेंडर 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही टेंटेटिव शेड्यूल ऑफ़ एग्जामिनेशन फॉर ईयर 2026-27 आ जाता है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने SSC एक्जाम कैलेंडर PDF फॉर्मेट में खुलता है।
- यहां उम्मीदवार को परीक्षा का नाम ,नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख ,आवेदन की अंतिम तिथि ,परीक्षा का संभावित महीना इत्यादि विवरण दिखता है।
- उम्मीदवार चाहे तो इस PDF को डाउनलोड भी कर सकता है।
SSC 2026-27 में किए गए नए सुधार
SSC ने 2026-27 की नियुक्ति प्रक्रिया में भी विशेष सुधार करने की बात कही है।
- इस बार सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में ली जाएंगी।
- ज्यादातर परीक्षाओं से इंटरव्यू को हटाया जाएगा ताकि चयन प्रक्रिया जल्दी हो सके।
- संपूर्ण प्रक्रिया अब डिजिटल कर दी गई है ताकि आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके।
- इस बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को भी सरल बनाया जा रहा है।
- और स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इस बार पूरी कोशिश की है की परीक्षाएं ओवरलैप ना हो।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन 2026-27 का कैलेंडर केवल तिथियों का विवरण नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के लिए एक रोड मैप होता है। यह सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करता है। क्योंकि इस कैलेंडर के आधार पर ही उम्मीदवार पढ़ाई की योजना बनाते हैं, टाइम टेबल तैयार करते हैं, सही समय पर फॉर्म भरते हैं, एडमिट कार्ड पात्रता मापदंड जैसे विवरण से अपडेट रहते हैं। साथ ही समय-समय पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में सही कदम बढ़ाते हैं।
Read More: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त LPG कनेक्शन और सब्सिडी












