• Latest
  • Trending
  • All
Bangladesh Issue crisis pm narendra modi muhammad yunus

Bangladesh Issue: पहली बार मुहम्मद यूनुस से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, हिंदुओं की सुरक्षा का मिला आश्वासन

April 10, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Bangladesh Issue: पहली बार मुहम्मद यूनुस से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, हिंदुओं की सुरक्षा का मिला आश्वासन

Mantu Singh by Mantu Singh
April 10, 2026
in Top News
Bangladesh Issue crisis pm narendra modi muhammad yunus
1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Bangladesh Issue: PM Modi-Muhammad Yunus Conversation: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस(Muhammad Yunus) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और उन्हें अपने देश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा व सुरक्षा का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को संबंधित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप आगे ले जाने के तरीकों पर भी चर्चा की।

Bangladesh Issue

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने फोन किया था। मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा व सुरक्षा का आश्वासन दिया।’’

Received a telephone call from Professor Muhammad Yunus, @ChiefAdviserGoB. Exchanged views on the prevailing situation. Reiterated India’s support for a democratic, stable, peaceful and progressive Bangladesh. He assured protection, safety and security of Hindus and all…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2024

RelatedPosts

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026

बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली थी। पीएमओ से जारी बयान में कहा गया है कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन की फिर से पुष्टि की और विभिन्न विकास पहलों के माध्यम से बांग्लादेश के लोगों का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को भी रेखांकित किया। इसके मुताबिक, यूनुस ने आश्वासन दिया कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा, रक्षा को प्राथमिकता देगी।

यूनुस(Muhammad Yunus) के कार्यभार संभालने के बाद मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को उम्मीद जताई थी कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य होंगे।

उन्होंने कहा था कि 140 करोड़ भारतीय पड़ोसी देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है और वह बांग्लादेश की विकास यात्रा में उसका शुभचिंतक बना रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर भी किया जिक्र

Bangladesh : पीएम मोदी ने मुहम्मद यूनुस से फोन पर क्या बात की

दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्रचीर से बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त की थी। हालांकि पीएम ने बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद भी जताई थी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि देश के 140 करोड़ भारतीयों को बांग्लादेश के हिदुंओं की चिंता है।

हसीना के इस्तीफे के बाद निशाने पर हिंदू

शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस का दावा किया है कि पांच अगस्त को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से 48 जिलों में 278 स्थानों पर अल्पसंख्यक समुदाय को हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है।

Also Read: 11वें एडिशन की नीलामी का पहला दिन समाप्‍त, 8 खिलाड़ी बने करोड़पति

ADVERTISEMENT
Previous Post

BSA Gold Star 650 भारत में लॉन्च: जानिए शानदार फीचर्स, इंजन डिटेल्स, कीमत और बहुत कुछ!!

Next Post

Raksha Bandhan 2024: तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और सही विधि

Next Post
Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024: तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और सही विधि

Sabarmati Express Derail

Sabarmati Express Derail: कानपुर में साबरमती पटरी से उतरी, IB टीम पहुंचीं:रेलमंत्री बोले-भारी चीज से टकराकर उतरी, सबूत सुरक्षित; पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू की

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.