जबसे कोरोना वायरस ने दस्तक दी देश भर क लोग इससे लड़ने में सरकार की मदद कर रहे हैं। सब अपनी अपनी योग्यता अनुसार सरकार की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को आयी एक खबर ने सबको हैरान कर दिया।
यह भी जरूर पड़े- सोशल मीडिया पर छाया आत्मनिर्भर भारत का बुखार लोगों ने इस तरह अपनायी आत्मनिर्भरता
मुंबई पुलिस ने 3 साल के एक लड़के कबीर का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 50,000 रूपये का दान दिया, यह पैसे उस लड़के ने कपकेक बेचकर जुटाये थे। कबीर ने एक नोट भी दिया जिसमें लिखा था, "प्रिय पुलिस अंकल, हमारी देखभाल करने के लिए धन्यवाद। कृपया इस वायरस को पकड़ें और उसे अपनी बंदूक से गोली मार दें।" कबीर ने चेक पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को दिया जिससे कोरोना वायरस में लोगों की मदद की जा सके।

कबीर ने चैरिटी के लिए एक उद्यमी को कपकेक बेचे और 10,000 रुपये की मांग की, लेकिन उद्यमी ने उसे इसके बदले 50,000 रुपये का चेक दिया।
इस कहानी के बारे में वीडियो साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया।
Look what’s baking!
This 3 year old little baker Kabeer, had a BIG surprise for @CPMumbaiPolice
He made a priceless contribution to the #mumbaipolicefoundation with his hard earned money!
Ever seen a bigger heart than that of our wonderful little #coronawarrior ? @kshvjn pic.twitter.com/h8H8Q3N7uU
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) May 13, 2020











