Bharat: अभी तक हमारे देश को विदेशों में ज्यादातर इंडिया नाम से ही जाना जाता था लेकिन जब से भारत में G20 समिट हुई है तब से ही भारत नाम को लेकर लोगों का रवैया बदल गया है और अब Bharat के काफी लोग इंडिया की जगह भारत नाम देखना चाहते हैं,
और G20 समिट में जब प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखकर दूसरे देशों के नेताओं को न्योता भेजा गया था तब से ही बीजेपी और विपक्ष के बीच में भारत नाम को लेकर काफी ज्यादा सियासत हो रही है,
क्योंकि विपक्ष ने INDIA नाम से एक गठबंधन बनाया है और उनका कहना है कि मोदी सरकार इसी वजह से भारत नाम का चलन बढ़ा रहे हैं।
रेल मंत्रालय ने Bharat नाम को लेकर भेजा प्रस्ताव
भारत में ऐसे काफी लोग हैं जो अब इंडिया की जगह देश का नाम Bharat देखना चाहते हैं और अब इसी को लेकर भारत के रेल मंत्रालय की तरफ से भी केंद्रीय कैबिनेट को इंडिया की जगह भारत नाम रखने का प्रस्ताव भेजा है क्योंकि लोगों के बीच में लगातार भारत नाम को लेकर मांग बढ़ती जा रही है,
और अब केंद्रीय कैबिनेट को भारत नाम को लेकर यह पहला प्रस्ताव भी भेज दिया गया है और अब लगातार कई जगहों पर इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल भी लोगों द्वारा शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े:- शाओमी ने लॉन्च की Xiaomi Watch S3, इस वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच में मिलती है लंबी बैटरी लाइफ
जानिए विपक्ष का क्या कहना है Bharat नाम पर
कांग्रेस और दूसरे विपक्षीय दल जो इंडिया गठबंधन में शामिल है उनका कहना है की सरकार हमारे इस गठबंधन से काफी ज्यादा डर रही है और उन्हें डर है कि आगे चलकर उनकी सरकार जाने वाली है,
इसीलिए वह इंडिया की जगह Bharat नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों के मन में इंडिया के प्रति नफरत भरी भावना को बढ़ा रहे हैं और ऐसा करके भारतीय जनता पार्टी इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े:- कंपनी ने बढ़ाई MG Hector की कीमत, जानिए इसकी कीमत में कितना हुआ इजाफा

