Bigg Boss 17: बिग बॉस का 17 सीजन शुरू हुए अभी पूरे 2 हफ्ते भी नहीं हुए हैं क्योंकि 15 अक्टूबर से Bigg Boss 17 शुरू हुआ है और इसमें अभी से ही कंटेस्टेंट के बीच में काफी ज्यादा घमासान शुरू हो गया है और इसी वजह से Bigg Boss OTT की तरह ही इस सीजन को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और आपको बता दें कि बॉस मीटर की रेस में अंकिता लोखंडे पहले आगे चल रही थी लेकिन अब एक कंटेस्टेंट ने अंकिता लोखंडे को बॉस मीटर में पीछे छोड़ दिया है जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे।
Bigg Boss 17 के दूसरे हफ्ते का बॉस मीटर इस कंटेस्टेंट ने जीता

Credit: Google
आपको बता दे की Bigg Boss 17 के दूसरे हफ्ते के बॉस मीटर में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी के बीच में कंपटीशन चल रहा था लेकिन अब बिग बॉस की तरफ से सोशल मीडिया पर बॉस मीटर के विनर के बारे में एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें मुनव्वर फारुकी को दूसरे हफ्ते का बॉस मीटर का विनर बताया गया है और आपको बता दे की मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बनने के शुरू से ही दमदार कंटेस्टेंट दिख रहे हैं और इसीलिए इस हफ्ते के बॉस मीटर के विनर बनने के बाद उनके फैंस को काफी ज्यादा खुशी हुई है।
यह भी पढ़े:- HAL में कई पदों पर निकली भर्तीया, जाने आवेदन की लास्ट डेट
पहले हफ्ते बने थे यह कंटेस्टेंट बॉस मीटर के विनर
Bigg Boss 17 में इस बार बॉलीवुड और टीवी के पॉपुलर अभिनेता से लेकर पॉपुलर युट्यूबर भी इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में खेल रहे हैं और पिछले हफ्ते भारत के काफी पॉपुलर युट्यूबर में से एक यूके 07 राइडर जिनका असली नाम अनुराग डोभाल है उन्हें पहले हफ्ते के बॉस मीटर का विनर बनाया गया था और यह भी इस सीजन में दमदार कंटेस्टेंट में से एक हैं।
यह भी पढ़े:- Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,जानें किस समय लगाये खीर का भोग



