Assam Rifles: असम राइफल्स ने कई पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है जिसका लाभ सभी अभ्यर्थी ले सकते हैं जो भी उम्मीदवार असम राइफल द्वारा जारी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु, आवेदन फीस और सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में हम आगे आपको डिटेल से जानकारी बताते हैं
चलिए जानते हैं Assam Rifles द्वारा जारी वैकेंसी के बारे में
असम राइफल्स ने उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके माध्यम से ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती निकाली गई है असम राइफल्स ने टेक्निकल्स ट्रेड्समैन के ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए 161 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है
चलिए जानते हैं आवेदन प्रक्रिया के बारे में
जो इच्छुक उम्मीदवार राइफल टेक्निकल और ट्रेड्समैन रैली 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क ली जाएगी जिसमें ग्रुप बी के लिए 200 रुपये और ग्रुप सी के लिए ₹100 आवेदन फीस ली जाएगी
चलिए जानते हैं आवेदन की तिथि
जो भी उम्मीदवार राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन रैली 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं 21 अक्टूबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023 निर्धारित हुई है PET/PST रैली में आवेदन करने की तिथि 18 दिसंबर 2023 से शुरू होगी
चलिए जाने कैसे होगा सिलेक्शन
राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन रैली 2023 पदों पर आवेदन करने वाली उम्मीदवारों का सिलेक्शन 5 स्टेज के माध्यम से किया जाएगा पहले स्टेज में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा दूसरे स्टेज में स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट होगा स्टेज 3 में लिखित परीक्षा की जाएगी और स्टेज 4 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्टेज 5 में मेडिकल एग्जामिनेशन सम्मिलित किया गया है अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 100 नंबर के प्रश्न के माध्यम से की जाएगी सामान्य, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 35% होने चाहिए और एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33% पासिंग मार्क्स के होने चाहिए और शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार को मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होना महत्वपूर्ण है
यह भी पढ़े– JSSC ने जारी की 863 पदों पर भर्तीया, जाने आवेदन की अंतिम तिथि
















