Top News

NIA को भेजा किसी ने धमकी भरा ईमेल, मांगे 500 करोड रुपए, नहीं तो PM Modi को मारने की दी धमकी

NIA

NIA: आपको बता दे की वर्तमान समय में देश में सबसे बड़े इवेंट में से एक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 आयोजित हो रहा है जिसमें कई मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले हैं लेकिन इसी बीच NIA को किसी ने एक धमकी भरा ईमेल भेजा है जिसमें उसने 500 करोड रुपए की मांग की है इसके साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने की भी मांग की गई है और धमकी भेजने वाले ने कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ा देगा और उसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी भी दी गई है।

NIA ने मुंबई पुलिस को दी इस ईमेल की जानकारी

इस धमकी भरी ईमेल की जानकारी मुंबई पुलिस को NIA ने दी थी क्योंकि यह ईमेल एनआईए को एक ईमेल आईडी से भेजा गया था और बताया जा रहा है कि यह यूरोप से भेजा गया है जिसके बाद एनआईए ने इस ईमेल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी और मुंबई पुलिस इसकी जांच में लग गई इसके साथ ही मुंबई पुलिस के द्वारा बताया गया है कि हमने सभी एजेंसी को इस ईमेल के बारे में बताया है और उन्हें सतर्क कर दिया है।

NIA

यह भी पढ़े:- Oppo ने लॉन्च किया इतना सस्ता मोबाइल, कीमत और फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

पुलिस ने कहा यह फर्जी धमकी भी हो सकती है

मुंबई पुलिस ने इस ईमेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक फर्जी धमकी भी हो सकती है लेकिन फिर भी हम सभी क्रिकेट मैच और क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देंगे और यदि जरूरत पड़ती है तो उनकी सुरक्षा को भी बढ़ाया जाएगा और वही आपको बता दें की इस धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि हिंदुस्तान में सब कुछ बिकता है और यदि तुम्हें लगता है कि तुम सुरक्षित हो तो तुम हमसे नहीं बच पाओगे और इससे पहले ही खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने भी क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों में हमला करने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़े:- कंपनी ने घटाई इस Electric Car की कीमत, अब इतनी सस्ती मिलेगी यह इलेक्ट्रिक कार

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp