Hardeep Singh Nijjar: यदि आप रोजाना न्यूज़ देखते हैं तो आपको पता ही होगा कि भारत में हाल ही में G20 का सम्मेलन हुआ था और इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े-बड़े देशों के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री भी आए थे लेकिन यहां से जाने के बाद कुछ ऐसा हो गया जिसकी वजह से भारत और कनाडा के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी है और इसकी वजह Hardeep Singh Nijjar है और यदि आप इसे नहीं जानते तो आपको बता दें की यह एक खालिस्तानी समर्थक है जिसका भारत कड़ा विरोध करता है।
भारत का रहने वाला है Hardeep Singh Nijjar

आपको बता दे कि हरदीप सिंह निज्जर भारत के भरतपूरा सिंह गांव का निवासी है जो लुधियाना में आता है और 1996 में यह भारत में जुर्म करके कनाडा भाग गया था और वहां पर इसने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) को ज्वाइन कर लिया था और उसके बाद से ही यह भारत के विरोध में कई गतिविधियां कर चुका है और यह कनाडा में भारत विरोधी नारे लगाने के साथ खालिस्तानियों का सपोर्ट करता था लेकिन 18 जून 2023 को इस आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इसी वजह से विवाद बना हुआ है।
जस्टिन ट्रुडो ने हरदीप सिंह निज्जर को बताया कनाडाई नागरिक
भारत से लौटने के बाद जस्टिन ट्रूडो ने संसद में हरदीप सिंह निज्जर को कनाडाई नागरिक बताया है लेकिन आपको बता दे की हरदीप सिंह निज्जर ने भारत से जाने के बाद कनाडा की एक महिला से शादी कर ली थी और इसके बाद उसे कनाडा की नागरिकता प्राप्त हो गई थी और शुरुआत में उसने प्लंबिंग का काम किया था लेकिन इसकी मौत पर जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि इसमें भारत का हाथ हो सकता है और इसीलिए यह पूरा विवाद बना हुआ है।
यह भी पढ़े:- इस SUV को धड़ल्ले से खरीद रहे लोग, 2 महीने में 50000 से ज्यादा यूनिट की हुई बुकिंग
जानिए जस्टिन ट्रुडो क्यों दे रहे है इसका साथ

आपको बता दे की भारत की एनआईए एजेंसी ने Hardeep Singh Nijjar पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था और वही कनाडा में जस्टिन ट्रुडो इस आतंकवादी का साथ इसीलिए दे रहे हैं क्योंकि वहां के सिख नेता जगमीत सिंह जस्टिन ट्रुडो की पार्टी का समर्थन करते हैं और वह खालिस्तानियों और Hardeep Singh Nijjar का भी समर्थन करते है इसीलिए यदि जस्टिन ट्रूडो इनका साथ नहीं देंगे तो जगमीत सिंह जस्टिन टुडे की पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे और आने वाले चुनाव में जस्टिन ट्रुडो कनाडा के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
यह भी पढ़े:-Realme ने लॉन्च किया अपना नया मोबाइल, इतनी कम कीमत में मिलेगा 108 मेगापिक्सल कैमरा

