DC vs MI: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ।
बड़े ही रोमांच के साथ आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को उसी के घर में छह विकेट से मात दी। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया।
दिल्ली की टीम बैटिंग करते हुए 172 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली।
RelatedPosts
DC vs MI का ऐसा रहा सफर
मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन स्टार्टिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। इसके बाद ईशान किशन 31 रन बनाकर रनआउट हो गए। (DC vs MI)
हालांकि, रोहित शर्मा डटे रहे और उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई। रोहित ने 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर टीम को मदद दी। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। (DC vs MI)

आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आए कैमरून ग्रीन ने आठ गेंदों में 17 ऱन बनाकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। डेविड भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए पेसर मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को एक विकेट मिला। (DC vs MI)
रोहित-किशन की तूफानी पारी
रोहित और किशन ने टीम को बेहतरीन तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत की। टीम के छह ओवर में बिना विकेट गवांए 68 रन बन गए। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में ठीक बल्लेबाजी की।

क्रीज पर डेविड वार्नर और मनीष पांडे ने अच्छा रन स्कोर खड़ा कर दिया। फिलहाल देखा जाए तो दिल्ली ने हार का चौका लगा दिया है। (DC vs MI)

















