IPL Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से करारी शिकस्त दी है, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 205 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया था, लेकिन फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम महज 17.4 ओवर में 123 रनों पर निपट गई। वहीं, इसी जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अपना खाता भी खोल लिया है। जबकि आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली बार हार का सामना भी करना पड़ा है।
गुजरात की टीम अब भी टॉप पर हैं बरकरार।

Source – Google
IPL Points Table: इस जीत ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 मुकाबले में से 2 मुकाबले जीते हैं। इसी के साथ प्वॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम अभी भी टॉप पर बनी हुई है।

Source – Google
वहीं, गुजरात टाइटंस के बाद पंजाब किंग्स का नंबर है. पंजाब किंग्स ने भी अपने खेले दोनों मुकाबले जीते हैं। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के 4-4 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने कारण गुजरात टाइटंस टॉप पर बनी हुई है।
बाकी टीमों का IPL Points Table में अब तक कैसा रहा है हाल।

Source – Google
IPL Points Table: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बाद तीसरे स्थान पर आती है कोलकाता नाइट राइडर्स, वहीँ चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, पांचवे स्थान पर है लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम वहीँ छठे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है,वहीँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्वॉइंट्स में सातवे स्थान पर है।
IPL 2023 Points Table. pic.twitter.com/O9zDfDBGEo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2023
वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आठवे स्थान पर है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम सातवें स्थान पर है और इन्हें अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिलहाल दशवें स्थान पर है और इन्हें भी इस सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार है।





