IPL 2023: आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के सामने पंजाब किंग्स खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी में भारतीय समयनुसार शाम के 7.30 बजे शुरू होगी। वहीं, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, आईपीएल में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। वर्तमान में यह रिकार्ड सिर्फ और सिर्फ अंजिक्य रहाणे के ही नाम है, लेकिन संजू सैमसन अंजिक्य रहाणे के रिकार्ड से महज 2 रन ही पीछे है तो क्या ये रिकॉर्ड आज ही टूटगा ये देखने की बात होगी।
संजू तोड़ सकते हैं रहाणे का ये रिकॉर्ड।
Source – Google
IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 रन बनाने के उपरांत ही संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीँ इस लिस्ट में अभी तक तो अंजिक्य रहाणे टॉप पर हैं, लेकिन शायद रहाणे का ये रिकॉर्ड जल्द ही टूट जाएगा। अंजिक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक कुल 3098 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2011 से आईपीएल 2019 तक राजस्थान रॉयल्स की टीम हिस्सा भी रहे हैं।
Source – Google
IPL 2023: जबकि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक कुल 3096 रन बना चुके हैं। संजू सैमसन आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने थे। अंजिक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 2 बार शतक भी जड़ा है। वहीं, संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में 2 शतक लगाने में सफल रहे हैं।
राजस्थान के लिए किन किन खिलाडियों ने बनाए हैं अब तक सबसे ज्यादा रन।
Source – Google
IPL 2023: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो उनमे से सबसे पहला नाम आता है अंजिक्य रहाणे उसके बाद संजू सैमसन के बाद शेन वॉटसन का नंबर आता है। शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 2474 रन बनाए हैं।
इसके अलावा इस फेहरिस्त में जोस बटलर, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ और युसूफ पठान जैसे खिलाड़ी शामिल भी शामिल हैं। बहरहाल, आज राजस्थान रॉयल्स के सामने पंजाब किंग्स की टीम होने वाली है। वहीं, इस सीजन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत करी थी।