• Latest
  • Trending
  • All
RR Vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें राजस्थान और पंजाब का Live Streaming

RR Vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें राजस्थान और पंजाब का Live Streaming

March 19, 2026
Kaara vs KD - The Devil Box Office Collection

Kaara vs KD – The Devil Box Office Collection Day 1: धनुष या ध्रुव सरजा, किसने मारी पहले दिन बाजी?

May 1, 2026
RCB vs GT Controversy

RCB vs GT Controversy: क्या आउट थे रजत पाटीदार? जेसन होल्डर के कैच पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़े विराट कोहली!

May 1, 2026
Michael Box Office Collection Day 7: ‘भूत बंगला’ के सामने Jaafar Jackson की फ़िल्म की कमाई स्थिर

Michael Box Office Collection Day 7: ‘भूत बंगला’ के सामने Jaafar Jackson की फ़िल्म की कमाई स्थिर

May 1, 2026
MP Crops GI Tags

MP Crops GI Tags : मप्र की 11 फसलों को मिलेंगे GI टैग, कुंभराज धनिया और मालवी आलू की दुनिया भर में फैलेगी खुशबू, जानें और क्या है खास?

May 1, 2026
MP

MP के छिंदवाड़ा में अजब-गजब मामला: दुल्हन ने दूल्हे के सामने ही अपने बॉयफ्रेंड के गले में डाल दी वरमाला

May 1, 2026
cruise accident

MP के जबलपुर में क्रूज़ डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज़्यादा लापता-19 बचाए गए

April 30, 2026
PM इंटर्नशिप स्कीम

PM इंटर्नशिप स्कीम 2026 फिर से शुरू हुए आवेदन!! 10 वीं पास को भी टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, ₹9,000 प्रति माह तक सैलरी की गारंटी!!

April 30, 2026
पलक तिवारी

पलक तिवारी का स्टाइल ही नही कमाई भी है टॉप… ‘King’ के साथ आने वाली वेब सीरीज Lukkhe से करियर को मिलेगा नया बूस्ट!!

April 30, 2026
बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानिए तिथि, महत्व, इतिहास और कैसे मनाएं बुद्ध पूर्णिमा

April 30, 2026
Union Bank Apprentice Recruitment 2026

Union Bank Apprentice Recruitment 2026 ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका! कम मेहनत में बनाएं बैंकिंग करियर

April 30, 2026
Moto G87

Moto G87 लॉन्च: 200MP कैमरा और दमदार ड्यूरेबिलिटी के साथ मिड-रेंज में एंट्री

April 30, 2026
RR vs DC

RR vs DC IPL 2026: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और ड्रीम11 टीम

April 30, 2026
Friday, May 1, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

RR Vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें राजस्थान और पंजाब का Live Streaming

Ashvani Pal by Ashvani Pal
March 19, 2026
in Sports
credit: google

credit: google

1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

RR Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज (5 अप्रैल) पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमें गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने IPL के इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जहां कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में आज का मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है।

आज की इस आईपीएल विशेष स्टोरी में हम दोनों टीमों की राइवलरी के पिछले कुछ रोमांचक मैच जानेंगे। साथ ही दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड, टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, पॉसिबल प्लेइंग-11, इम्पैक्ट प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों पर भी नजर डालेंगे।

RR vs PBKS 2

RelatedPosts

RCB vs GT Controversy

RCB vs GT Controversy: क्या आउट थे रजत पाटीदार? जेसन होल्डर के कैच पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़े विराट कोहली!

May 1, 2026
RR vs DC

RR vs DC IPL 2026: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और ड्रीम11 टीम

April 30, 2026
Mumbai Indians

Mumbai Indians की शर्मनाक हार: 243 रन बनाने के बाद भी कैसे हारी MI? हार्दिक पांड्या ने बताई असली वजह!

April 30, 2026
Rohit Sharma क्या MI vs SRH में खेलेंगे हिटमैन

IPL 2026: Rohit Sharma की वापसी पर सस्पेंस – क्या MI vs SRH में खेलेंगे हिटमैन?

April 29, 2026

कब खेला जाएगा मैच

आईपीएल 2023 का आठवां मैच राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स (RR vs PBKS) के बीच 5 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा मैच

राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच आईपीएल 2023 का आठवां मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच आईपीएल 2023 का आठवां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

कहां देखें लाइव प्रसारण

राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच आईपीएल 2023 के आठवें मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

कैसे देखें लाइव स्‍ट्रीमिंग

राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच आईपीएल 2023 के आठवें मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

RR Vs PBKS
credit: google

RR Vs PBKS: पंजाब किंग्स हावी

वैसे, IPL में अब तक राजस्थान की टीम पंजाब किंग्स पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच हुए 24 में से 14 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स को जीत हासिल हुई है, वहीं पंजाब की टीम ने 9 मैच में बाज़ी मारी है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई भी रहा है।

राजस्थान रॉयल्स पिछली बार की फाइनलिस्ट रही है, वहीं पंजाब किंग्स पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार भी राजस्थान रॉयल्स की टीम में अच्छा संतुलन नजर आ रहा है। वहीं, पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी परफॉर्मेंस में थोड़ी नियमितता दिखानी होगी।

राजस्थान ने हैदराबाद को घर में हराया

राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। टीम ने हैदाराबाद में होम टीम को 72 रन के बड़े अंतर से हराया था। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने फिफ्टी जमाई थी। वहीं युजवेंद्र चहल ने दूसरी पारी में 17 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

पंजाब के खिलाफ टीम के 4 विदेशी बटलर, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर और ट्रेंट बोल्ट हो सकते हैं। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, यशस्वी और देवदत्त पड्डीकल भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

करीबी मुकाबले में जीता था पंजाब

पंजाब किंग्स ने भी लीग के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मोहाली में DLS मेथड के तहत 7 रन से हराया था। 3 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वहीं बैटिंग में भननुका राजपक्षे, शिखर धवन और सैम करन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

राजस्थान के खिलाफ पंजाब टीम में कगिसो रबाडा वापसी करेंगे। भानुका राजपक्षे, सिकंदर रजा और सैम करन टीम के बाकी विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं। इनके अलावा धवन, अर्शदीप और राहुल चाहर भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

अश्विन-बटलर ने शुरू की राइवलरी

राजस्थान और पंजाब के बीच राइवलरी 2019 से बढ़ने लगी। तब जयपुर में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब ने पहली पारी में 184 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 12वें ओवर तक मैच जीतने की स्थिति में थी, लेकिन 13वें ओवर में अश्विन ने 69 पर बैटिंग कर रहे बटलर को मांकडिंग कर आउट कर दिया था। इस विकेट के बाद राजस्थान 14 रन से मैच हार गया।

इस मैच के बाद 2020 में राजस्थान के राहुल तेवतिया ने पंजाब के शेल्डन कॉट्रेल के ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को 224 का टारगेट चेज कराया था। 2021 में राजस्थान के कार्तिक त्यागी ने पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 रन डिफेंड कर अपनी टीम को 2 रन से जीत दिलाई थी।

हेड-टु-हेड देखें-

RR Vs PBKS के हेड-टु-हेड में राजस्थान आगे दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ सालों से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। ऐसे में आज फिर दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही है। हेड-टु-हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों ने आपस में 24 मैच खेले हैं। 14 बार रॉयल्स और 10 बार किंग्स को जीत मिली।
इस बार कौन मारेगा बाज़ी?

राजस्थान रॉयल्स की टीम का पलड़ा इस बार भी हावी नजर आ रहा है। यह टीम पंजाब किंग्स के मुकाबले ज्यादा संतुलित है। राजस्थान के पास दमदार टॉप ऑर्डर है। इसके साथ ही एक फास्ट और एक स्पिन ऑलराउंडर भी है, जो इस टीम की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। राजस्थान के पास चहल और अश्विन की दिग्गज स्पिन जोड़ी भी है। हालांकि तेज गेंदबाजी के मामले में वह पंजाब किंग्स से काफी पीछे है।

पंजाब किंग्स के पास सैम कर्रन, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट बड़ा नाम है। पंजाब के पास भी एक स्पिन और एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर है लेकिन पंजाब के पास भरोसेमंद बल्लेबाजों के सीमित विकल्प हैं।

RR Vs PBKS
credit: google

RR Vs PBKS: पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटर्स के अनुकूल है। यहां का औसत स्कोर 153 रन है और पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। हालांकि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अक्टूबर 2022 में खेले गए मुकाबले में कुल 458 रन बने थे। दोनों टीमों के 6 ही विकेट गिर सके थे। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है।

RR Vs PBKS: वेदर कंडीशन

गुवाहाटी में बुधवार रात का टेम्परेचर 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश नहीं होगी। बाद में बॉलिंग करने वाली टीम को ओस के कारण बॉल ग्रिप करने में परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Offer: मात्र 999 रुपये में 32 इंच टीवी के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

RR Vs PBKS: पॉसिबल प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, मुरुगन अश्विन, ध्रुव जुरेल।

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: Read Hardik Pandya’s Statement on Ruturaj Gaikwad after winning against CSK

Tags: IPLIPL 2023IPL 2023 new changeIPL 2023 newsIPL 2023 news hindiRR vs PBKSRR Vs PBKS Live Streaming
ADVERTISEMENT
Previous Post

Kia कि इस शानदार इलेक्ट्रिक कार की 15 अप्रैल से होगी बुकिंग, एक बार चार्ज करने पर मिलेगी 708 किलोमीटर की रेंज

Next Post

एक्स-मेन फिल्मों में वूल्वरिन नाम से चर्चित अभिनेता Hugh Jackman ने दी सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह, साझा किया विडियो

Next Post
एक्स-मेन फिल्मों में वूल्वरिन नाम से चर्चित अभिनेता Hugh Jackman ने दी सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह, साझा किया विडियो

एक्स-मेन फिल्मों में वूल्वरिन नाम से चर्चित अभिनेता Hugh Jackman ने दी सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह, साझा किया विडियो

IPL 2023

IPL 2023: ऋतुराज के छक्के से TATA Tiago EV पर पड़ा डेंट, जानिए क्यों कंपनी को देने होंगे 5 लाख

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.