IPL 2023: ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे ऑस्टेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को मिला है, लेकिन सीजन के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली को 50 रनों से शिकस्त दे दी। इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा समय तक टिक नहीं सका वॉर्नर ने एक छोर संभालते हुए 48 गेंद में 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, लेकिन दिल्ली के कप्तान की सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
वीडियो में ऐसा क्या है, जिसे फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं ?
Source – Google
IPL 2023: डेविड वॉर्नर जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर गए, तब उन्होंने वहां एक पिच बेहद खराब हालत में थी। तभी टूटती हुई उस पिच को देख वॉर्नर ग्राउंड्समैन और क्यूरेटिंग स्टाफ की मदद करने लग गए थे। उन्होंने हथौड़े से पिच की मरम्मत करनी भी शुरू कर दी थी, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
Source – Google
डेविड वॉर्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख कर सात समंदर पार बैठी उनकी पत्नी कैंडिस ने जब पति को खेल के अलावा ग्राउंड पर काम भी करते हए देखा तो उन्होंने कहा, उम्मीद है कि घर के आसपास भी वॉर्नर ऐसे ही करेंगे। कैंडिस ने ऑनलाइन यह राय जाहिर की, जिसे देख और सुनकर तो फैंस ने भी वॉर्नर के काफी खूब मजे लिए।
IPL 2023: पिछले कुछ समय से वॉर्नर की फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, जिसको लेकर वह अब चर्चा का विषय बन गई है। ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व खिलाडि़यों ने वॉर्नर को संन्यास लेने की सलाह भी दे दी है।हालांकि, वॉर्नर का अब तक का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है।
वह लीग के अब तक कुल 163 मैचों में करीब 140 के स्ट्राइक रेट से 5937 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 56 अर्धशतक भी लगाए हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 215 छक्के जड़े है।दिल्ली कैपिटल्स को अगला मैच 4 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना उतरेंगे।