Indian Idol Season 13: पिछले कई दिनों से चल रहे टीवी रियालटी शो Indian Idol Season 13 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। इस 13वें सीजन का ग्रैंड फिनाले कल यानी रविवार 2 अप्रैल को हुआ। 13वें सीजन का खिताब ऋषि सिंह ने अपने नाम कर लिया है। ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी जीतने के बाद ऋषि को खूब बधाइयां और तारीफें सुनने को मिल रहीं हैं।
इन प्रतियोगी के बीच था मुकाबला

Credit: Google
ऋषि के साथ प्रतियोगी चिराग कोतवाल, सोनाक्षी कर, बिदिप्त चक्रवर्ती, शिवम सिंह, देवोस्मिता फाइनल राउंड में पहुंचे। सभी को पीछे छोड़ते हुए ऋषि ने ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया। जिसके साथ देबोस्मिता रॉय को फर्स्ट रनर-अप और जम्मू-कश्मीर के चिराग कोतवाल को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।
Indian Idol Season 13 की ट्रॉफी

Credit: Google
Indian Idol Season 13 का खिताब जीतने के बाद दर्शक यह जानने के लिए काफी उत्सुक थे कि, ऋषि को क्या इनाम मिला है। तो बतादें आपको कि विजेता ऋषि सिंह को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक मारुति सुजुकी की एसयूवी कार मिली है। इसके अलावा उन्हें सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है।

Credit: Google
इस शो को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से चल रहे इस शो को आखिरकार विनर मिल ही गया है जिसके साथ लोग ऋषि सिंह की तारीफों के जमकर पुल बांध रहे हैं।
ऋषि सिंह ने क्या कहा?

Credit: Google
Indian Idol Season 13 का विनर घोषित होने के बाद ऋषि भावुक होते नजर आए। ‘आज मेरा सपना सच हो गया है। जब विजेता के नाम की घोषणा की गई तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है’ ऋषि ने परीक्षकों, चैनल और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
यह भी पढ़ें: Arijit Singh: M.S Dhoni के पैर छूने पर Arijit के साथ हुआ कुछ ऐसा, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ऋषि सिंह की कहानी

Credit: Google
ऋषि सिंह एक बहुत ही प्रतिभाशाली गायक हैं, जो कि Indian Idol Season 13 में शामिल हुए थे। ऋषि सिंह ने अपनी कहानी में बताया कि वह एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। और उनके परिवार में उनके गाने के लिए कोई सर्पोट नहीं मिलता था।
View this post on Instagram
लेकिन ऋषि के अंदर गाने का जुनून था और वह अपने टैलेंट को पहचानने के लिए अलग-अलग तरह के कॉम्पिटीशन में भाग लेते रहे। उनकी कोशिशों का फल उन्हें Indian Idol Season 13 में परफॉर्म करने से मिला।
ऋषि की कहानी एक प्रेरणा का स्त्रोत है

Credit: Google
फिर तो जैसे ऋषि सिंह के परफॉर्मेंस ने जजों और ऑडियंस दोनों को जमकर इम्प्रेंस किया और वह शो में आगे बढ़ने के लिए क्वालिफाई कर गए। उनके टैलेंट और डेडिकेशन ने लोगों के दिल जीते और वे धीरे धीरे एक पॉपुलर कंटेस्टेंट बन गए। ऋषि सिंह की कहानी भी एक प्रेरणा स्रोत है, जिसमें उन्होनें शो को जीतकर यह साबित किया हैं कि ठान लो तो कुछ भी मुमकिन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Happy Birthday Ajay Devgan: कई सम्मानों के बने हकदार, कैसे हुआ अजय का Bollywood सफर साकार!







