• Latest
  • Trending
  • All
PM MODI

PM MODI ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, प्रधानमंत्री का भोपाल दौरा देखें LIVE

April 1, 2023
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 8, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Sunday, March 8, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

PM MODI ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, प्रधानमंत्री का भोपाल दौरा देखें LIVE

by Ashvani Pal
April 1, 2023
in Madhya Pradesh, State, Top News, Trending
PM MODI
0
SHARES
530
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Bhopal Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 11वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से भी PM Modi ने बात की। 300 से ज्यादा बच्चों का सिलेक्शन निबंध प्रतियोगिता के बाद हुआ है। ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच शुरू की गई है। 2 अप्रैल से यात्रियों के लिए ट्रेन निजामुद्दीन से रानी कमलापति के बीच चलेगी और फिर 3 अप्रैल को रानी कमलापति से निजामुद्दीन जाएगी। ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट-

04:33 PM, 01-APR-2023:

PM Modi ने कहा कि हमारे देश में कुछ लोग है, जो साल 2014 के बाद से ही यह ठान कर बैठे हैं। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

‘हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच’

इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं, कुछ देश के बाहर बैठकर भी काम कर रहे हैं। ये लोग किसी तरफ मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आज आदिवासी, पिछले, आम जनता हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। इसलिए यह लोग बौखला गए है। नए-नए पैतरे अपना रहे हैं।

PM MODI
credit: google

‘भोपाल की जनता को बहुत-बहुत बधाई’

PM Modi ने कहा कि साल 2014 में उन्होंने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया। अब संकल्प लिया है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इनकी साजिश के बीच आपको और देश वालों को राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देना है। यह नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है। एक बार फिर मध्यप्रदेश, भोपाल की जनता को आधुनिक ट्रेन के लिए बहुत-बहुत बधाई।

04:22 PM, 01-APR-2023

PM Modi ने इस दौरान बच्चों से बात की। उनके अंदर इस ट्रेन को लेकर उमंग देखने योग्य थी। जब यह कार्यक्रम तय हुआ, तो मुझे बताया गया कि एक तारीख को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि 1 अप्रैल को क्यों रखे हो? जब अखबार में खबर आएगी कि मोदी जी एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के साथी जरूर बयान देंगे कि मोदी अप्रैल फूल बनाएगा।

‘राजनीतिक स्वार्थ ने विकास को चढ़ाया बलि’

PM Modi ने कहा कि पहले देश के एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही। देश के गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार को तो उन्होंने अपने हाल पर ही छोड़ दिया था। इनकी आशाएं, अपेक्षाएं, इन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। आजादी के बाद भारत को बहुत बड़ा रेलवे नेटवर्क बना बनाया मिला था। तब की सरकारें चाहती थी, तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को बलि चढ़ा दिया।

‘भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क’

PM Modi- आजादी के इतने दशक बाद भी नॉर्थ ईस्ट के राज्य ट्रेन से नहीं जुड़े थे। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा। 9 साल में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने। 2014 से पहले भारतीय रेल को लेकर क्या खबरें आती थीं, आप जानते हैं।

04:19 PM, 01-APR-2023

PM Modi आज भोपाल दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी। पीएम ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजूद रहे। ये ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी।

04:17 PM, 01-APR-2023

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल से रवाना होने वाली देश की 11वीं #VandeBharatExpress सर्विस (12वीं#VandeBharat ट्रेन) अपनी पहली यात्रा के लिए तैयार है। pic.twitter.com/vufj5ykE6i

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 1, 2023

 

04:17 PM, 01-APR-2023

#WATCH | PM Narendra Modi flags off Bhopal-New Delhi Vande Bharat train at Rani Kamlapati railway station

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and Railway minister Ashwini Vaishnaw also present pic.twitter.com/Aclm3FEy0i

— ANI (@ANI) April 1, 2023

04:12 PM, 01-APR-2023

पीएम मोदी ने कहा, रेलवे के इतिहास में बहुत कम हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ होगा। लेकिन आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं। नई परंपराएं बन रही हैं। आज का कार्यक्रम इसका ही उत्तम उदाहरण है। अभी यहां मैंने जो यात्री के रूप में स्कूल के बच्चे जा रहे थे, उनके साथ संवाद किया। उनके भीतर ट्रेन को लेकर जो उमंग और उत्साह था, वह देखने लायक थी। एक तरह से वंदे भारत ट्रेन उमंग का प्रतीक है। मुझे बताया गया कि 1 अप्रैल को कार्यक्रम है। मैंने कहा क्यों रख रहे हो। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि मोदी एक अप्रैल को अप्रैल फूल करेंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल दौरे पर PM MODI, शहर को वंदेभारत की सौगात, रोड शो और स्वागत कार्यक्रम स्थगित

02:05 PM, 01-APR-2023

एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव

पीएम मोदी आज भोपाल में आयोजित संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके चलते वह कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर स्पेशल प्लेन से दिल्ली लौट गए।

12:28 PM, 01-APR-2023

प्लेटफॉर्म नंबर एक का रूट डायवर्जन

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के एंट्री गेट को पीएम मोदी के लिए रिजर्व किया गया है। इस गेट से VIP को एंट्री दी जाएगी। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले स्टूडेंट, समन्वयक, रेलवे कर्मियों को दोपहर 12 बजे से प्लेटफॉर्म क्रमांक पांच से प्रवेश करेंगे। इसके लिए यहां स्पेशल पाथ-वे कॉरिडोर बनाया गया है। आम यात्रियों की स्टेशन में एंट्री प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से ही होगी।

11:07 AM, 01-APR-2023

कांग्रेस नेत्री के घर पुलिस

प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे के समय कांग्रेस नेत्री पर कार्रवाई देखने को मिली। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा के घर पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने संगीता को निगरानी में रखा है। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग से पुलिस को इनपुट मिला था कि पीएम का कारकेड जब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की तरफ जाएगा, तब संगीता शर्मा समर्थकों के साथ नारेबाजी कर अशांति फैला सकती हैं। हालांकि, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

10:35 AM, 01-APR-2023

  • भोपाल जिला प्रभारी मंत्री ने किया पीएम का स्वागत 
  • सम्मेलन के लिए रवाना हुए पीएम

भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित हेलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। यह सम्मेलन तैयार, पुनरुथान, प्रासंगिक थीम पर आयोजित किया गया है।

09:55 AM, 01-APR-2023

  • भोपाल पहुंचे पीएम मोदी
  • सीएम ने हाथ जोड़कर किया स्वागत 

PM Modi भोपाल पहुंच गए हैं। स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज ने उनका हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। पीएम के आने से पहले सीएम ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी का आगमन प्रदेश के सौभाग्य के सूर्योदय के सामान है’।

09:33 AM, 01-APR-2023

वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना

PM Modi कुछ ही देर में भोपाल पहुंचेगे। वह आज शनिवार को भोपाल शहर में करीब सात घंटे रहेंगे। पीएम संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भोपाल आ रहे हैं, साथ ही आज वह प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा PM Modi की अगवानी करेंगे।

यह भी पढ़ें: See Who’s Responsible for the France Violence: This New Rule is a Menace for Common Man!!

Tags: Bhopalbhopal newsBhopal News HindiPM ModiPM Modi Bhopal Visit
ShareTweetPin
Ashvani Pal

Ashvani Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.