IPL 2023: आईपीएल 2023 सीजन शुरू होने से पहले ही आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट से जूझ रहे हैं, और इस वजह से वह शुरूआत के 7 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) और वनडे सीरीज में जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब आरसीबी के लिए भी बुरी खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि जोश हेजलवुड आईपीएल 2023 के शुरूआती कम से कम 7 मैचों में नहीं खेलेंगे।
जोश ने अपनी वापसी पर क्या कहा ?

Source – Google
IPL 2023: जोश हेजलवुड ने कहा कि फिलहाल तो हर कुछ प्लान के मुताबिक ही चल रहा है, और मैं आने वाले 14 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ जाऊँगा। उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, कब तक मैदान पर लौटूंगा, यह अगले 2 सप्ताह के बाद ही कह पाउंगा। मुझे भरोसा है कि मैं जल्दी से जल्दी रिकवरी के बाद वापसी करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आईपीएल मैच में उतरने से पहले 2-3 प्रैक्टिस सेशन भी करूंगा। आज से आईपीएल 2023 का आगाज हो गया है। इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने है।
क्या IPL 2023 के पहला मुकाबला खेलेंगे मैक्सवेल ?

Source – Google
IPL 2023: इसके अलावा आरसीबी के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जोश हेजलवुड के अलावा स्टार ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल का पहले मैच में खेलने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आईपीएल 2023 में आरसीबी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करने वाली है।
ये भी पढ़े: IPL 2023: हरभजन ने की चेन्नई को लेकर TWEET, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
आरसीबी और मुबंई इंडियंस के बीच यह मुकाबला 2 अप्रैल को खेला जाना है। ऐसा माना जा रहा है कि अब तक ग्लैन मैक्सवेल भी पूरी तरह रिकवर नहीं है। वह लेग फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं।
ये भी पढ़े: ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने बांधा समा, जानिए स्टेज पर क्यों मांगी माफी





