• Latest
  • Trending
  • All
Bowlers

IPL Top 10 Bowlers List: गेंदबाज विशेष तालिका में देखें अपने पसंदीदा Bowlers का नाम और रिकॉर्ड्स

April 10, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

IPL Top 10 Bowlers List: गेंदबाज विशेष तालिका में देखें अपने पसंदीदा Bowlers का नाम और रिकॉर्ड्स

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 10, 2026
in Sports
Bowlers
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

IPL Top 10 Bowlers List: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 सत्र की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के 16वें सीजन को लेकर फैंस के अंदर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 59 दिनों तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले 10 टीमों के बीच 12 शहरों में खेले जाएंगे।

आज IPL के इस विशेष रिपोर्ट में हम आपके लिए लाएं है 74 मैच के इस क्रिकेट महाकुंभ से पहले लीग के अब तक के IPL Top 10 Bowlers की लिस्ट।

गौरतलब है कि इन IPL Bowlers ने टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेकर विपक्षी बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़ी और अपनी टीमों को कई मैच जिताए। इनमें भारत के अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल से लेकर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा तक शामिल हैं।

RelatedPosts

DC vs KKR

DC vs KKR IPL 2026 Match 51: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और Dream11 टीम सुझाव

May 7, 2026
LSG vs RCB

LSG vs RCB IPL 2026 मैच: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, मौसम और भविष्यवाणी

May 6, 2026
MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement IPL 2026: क्या 18 मई को होगा ‘थाला’ का आखिरी मुकाबला? चेपॉक में विदाई की चर्चा तेज!

May 6, 2026
SRH vs PBKS

SRH vs PBKS IPL 2026 Match 49: पिच रिपोर्ट, ड्रीम11 टीम, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

May 5, 2026

यह भी पढ़ें: KL Rahul ने Lucknow Super Giants टीम की ज्वॉइन, टीम ने जबरदस्त TWEET से किया कप्तान का स्वागत

IPL Top 10 Bowlers List:

Bowlers
credit: google
  • ड्वेन बार्वो: किफायती/स्लोअर बॉल का उपयोग

वेस्टइंडीज के बॉलिंग ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को मैन विद द गोल्डन आर्म कहा जाता है। क्योंकि वे अपनी टीम को जरूरत के समय ब्रेक थ्रू दिलाते हैं। IPL के 161 मैचों में उनके नाम सबसे ज्यादा 183 विकेट हैं। इन मैचों में उन्होंने 39.3% डॉट बॉल फेंकी। स्लोअर बॉल फेंकने में माहिर ब्रावो हर 17वीं बॉल और 24 रन देने में एक विकेट लेते हैं। ब्रावो संन्यास ले चुके हैं और इस सीजन में IPL खेलते नजर नहीं आएंगे।

Bowlers
credit: google
  • लसिथ मलिंगा: यार्कर/डेथ ओवर स्पेशलिस्ट

श्रीलंकाई लीजेंड लसिथ मलिंगा का साइड आर्म बॉलिंग एक्शन, लगातार यॉर्कर और स्लोअर बॉल फेंकने की क्षमता उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक टी-20 बॉलर्स में से एक बनाती है। 122 मैचों में 170 विकेट लेने वाले मलिंगा ने अपने IPL करियर में 48% गेंदें डॉट कराईं। 7.14 के बेहतरीन इकोनॉमी रेट के साथ उन्होंने हर 20वीं बॉल पर एक विकेट लिया है। कई बार डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताए हैं। मलिंगा रिटायर हो चुके हैं और अब अपनी एकमात्र IPL टीम मुंबई इंडियंस में बॉलर्स को कोचिंग देते हैं।

Bowlers
credit: google
  • अमित मिश्रा: डॉट गेंद कराने के विशेषज्ञ

भारतीय लेग स्पिनर अमित IPL लीजेंड हैं। अपने पूरे करियर में वह दिल्ली और हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए ही खेले, लेकिन इस बार लखनऊ टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाज मिश्रा के नाम IPL में सबसे ज्यादा 3 हैट्रिक हैं और वे लेग स्पिन के साथ बेहतरीन गुगली भी फेंकते हैं। उन्होंने 154 मैचों में 166 विकेट चटकाए हैं। मिश्रा ने अपने IPL करियर में करीब 541 ओवर गेंदबाजी की और 1154 गेंदों (38.3%) पर कोई रन नहीं दिया।

Bowlers
credit: google
  • युजवेंद्र चहल: फ्लैट ट्रैक पर क्षमता

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दिलेर गेंदबाज हैं और फ्लैट ट्रैक पर भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। अपने IPL करियर के ज्यादातर मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले, जहां बैटर्स को ही मदद मिलती है। उन्होंने इस ग्राउंड पर खेले 40 मैचों में महज 7.74 की इकोनॉमी से 51 विकेट लिए। IPL करियर के 166 में 139 विकेट उन्होंने RCB के लिए ही चटकाए। ओवरऑल IPL करियर की बात करें तो वह हर 17वीं बॉल में एक विकेट लेते हैं।

Bowlers
credit: google
  • पीयूष चावला: शुरुआती सीजन में अच्छा प्रभाव

2008 में पंजाब टीम से IPL करियर शुरू करने वाले 34 साल के पीयूष चावला के नाम टूर्नामेंट में 157 विकेट हैं। इस बार मुंबई टीम का हिस्सा पीयूष ने 2016 तक हर सीजन में 11 प्लस विकेट लिए। लेकिन 2017 से उनके विकेट लेने की क्षमता कम हुई और पिछले 4 सीजन के 21 मैचों में वह 17 ही विकेट ले सके हैं। इस बार भी वे मुंबई से खेलते नजर आएंगे।

Bowlers
credit: google
  • रविचंद्रन अश्विन: वेरिएशन/चतुर गेंदबाज

चेन्नई सुपरकिंग्स से अपना IPL करियर शुरू करने वाले रविचंद्रन अश्विन के नाम टूर्नामेंट में 157 विकेट हैं। अश्विन अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी में कई तरह के वेरिएशन के लिए फेमस हैं। ऑफ स्पिन के साथ वे टॉप स्पिन, कैरम बॉल, आर्म बॉल और लेग स्पिन के साथ चतुराई से एक्शन बदलकर भी गेंदबाजी कर लेते हैं। दिल्ली, पंजाब और पुणे से खेल चुके अश्विन इस बार राजस्थान टीम के साथ हैं।

Bowlers
credit: google
  • भुवनेश्वर कुमार: मेडन ओवर्स विशेषज्ञ

सनराइजर्स हैदराबाद और लंबे समय तक टीम इंडिया के प्राइम बॉलर रहे भुवनेश्वर कुमार नई गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। भुवी ने अपने IPL करियर में 11 मेडन ओवर फेंके हैं, जो प्रवीण कुमार (14) के बाद सबसे ज्यादा हैं। 146 मैचों के करियर में भुवी ने सबसे ज्यादा 1406 डॉट गेंदें भी फेंकी और महज 7.30 की इकोनॉमी से रन दिए।

Bowlers
credit: google
  • सुनील नरेन: मिस्ट्री स्पिनर/ट्रंप कार्ड

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से फेमस वेस्टइंडीज के सुनील नरेन टॉप-10 बॉलर्स की लिस्ट में शामिल तीसरे ही विदेशी बॉलर हैं। नरेन के पास ऑफ स्पिन के अलावा आर्म बॉल और कैरम बॉल जैसे हथियार भी हैं। 2012 में कोलकाता से IPL डेब्यू करने वाले नरेन ने उस सीजन 24 विकेट लेकर अपनी टीम की टाइटल जीत में अहम भूमिका निभाई। नरेन ने अगले 2 सीजन में भी लगातार 20 से ज्यादा विकेट लिए। जिस कारण KKR ने 2014 का IPL टाइटल भी जीता। इस बार भी वे कोलकाता से ही खेलते नजर आएंगे।

Bowlers
credit: google
  • हरभजन सिंह: दूसरा विशेषज्ञ /4 टाइटल जीता

मुंबई इंडियंस से IPL करियर शुरू करने वाले हरभजन सिंह के नाम 150 विकेट हैं। वह अब इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन संन्यास से पहले उन्होंने 3 IPL टीमों को रिप्रेजेंट किया और 4 टाइटल जीते। 2013, 2015 और 2017 में मुंबई के बाद उन्होंने 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ भी खिताब जीता। ऑफ स्पिन के साथ वह दूसरा फेंकने में भी माहिर रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2021 में 3 मैच खेलकर अपना IPL करियर खत्म किया।

Bowlers
credit: google
  • जसप्रीत बुमराह: यॉर्कर/डेथ ओवर स्पेशलिस्ट

मुंबई इंडियंस में लसिथ मलिंगा की लीगेसी को आगे बढ़ाने वाले जसप्रीत बुमराह 120 IPL मैचों में ही 145 विकेट ले चुके हैं। इंजरी के चलते वे इस बार का सीजन नहीं खेलेंगे। लेकिन IPL में बुमराह यॉर्कर और डेथ ओवर में किफायती गेंदबाजी कर कई बार अपनी टीम को मैच जिता चुके हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम 8 मेडन ओवर्स भी हैं। टूर्नामेंट में 7.39 के इकोनॉमी रेट से बॉलिंग करते हुए वह हर 19 रन देने में ही एक विकेट ले लेते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL: Top 10 Players Who Have Experienced the Worst – Out on Zero!

Tags: BowlersBowlers Legends ListIPLIPL 2023IPL 2023 newsIPL 2023 Team ListIPL Bowlers Legends Listlatest Sports newssportssports newssports news hindi
ADVERTISEMENT
Previous Post

इस Sport Bike ने तोड़ दिया अपना पुराना रिकॉर्ड, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे कई शानदार फ़ीचर्स

Next Post

पठान की सफलता लाई Shahrukh Khan के कार कलेक्शन में 8 करोड़ की एक और लग्जरी कार

Next Post
Shahrukh Khan

पठान की सफलता लाई Shahrukh Khan के कार कलेक्शन में 8 करोड़ की एक और लग्जरी कार

Corona

M.M. Keeravani : Corona की चपेट में आए नाटू-नाटू के Composer, कहा दोबारा नहीं बनेगा ऐसा गाना...

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.