BCCI Annual Contract 2022-23: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा रविवार 26 मार्च को साल 2022-23 के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की गई। इस बार की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जहां कुछ नए नाम देखने को मिले। वहीं कुछ पुराने स्टार्स को इस लिस्ट से बाहर का भी रास्ता दिखाया गया। जो खिलाड़ी बाहर किए गए उसमें भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा और Ajinkya Rahane जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर निकाले जाने के बाद एक स्टार बल्लेबाज अपने डूबते IPL करियर को बचाने के लिए उतरेगा। टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज के डूबते करियर को तिनके का सहारा मिल गया है। CSK ने इस खिलाड़ी को खरीदकर एक सुनहरा मौका दिया है। अब यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता नजर आएगा।
यह भी पढ़ें: राजनीति में होगी Shikhar Dhawan की इंट्री! जानिए राजनीति-प्रवेश पर धवन का जवाब
आज के इस विशेष रिपोर्ट में हम बात कर रहे हैं, लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज Ajinkya Rahane की। जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 सीजन के लिए 50 लाख के बेस प्राइज में खरीदा है। Ajinkya Rahane अब IPL महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे।

IPL करियर पर लटकी तलवार!
भारत के अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane इस साल IPL 2023 में CSK के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिसके वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन वक्त ने ऐसी पलटी मारी कि अजिंक्य रहाणे को अब IPL में सिर्फ 50 लाख की रकम नसीब हुई है।
IPL में खेलने का काफी अनुभव
Ajinkya Rahane के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव हासिल है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग में 158 मुकाबले खेले हैं। खेले गए इन मुकाबलों में उन्होंने 30.86 की औसत और 120.68 के स्ट्राइक रेट से 4074 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम दो शतक और 28 अर्धशतक मौजूद हैं और आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 105 का है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह इस सीजन का पहला IPL मुकाबला होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
टेस्ट करियर लगभग खत्म!(Ajinkya Rahane)
Ajinkya Rahane किस्मत वाले रहे कि उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में खरीद लिया गया, क्योंकि उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगभग खत्म होने की कगार पर है। खराब प्रदर्शनों के कारण अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है। Ajinkya Rahane की बात करें तो सबसे बड़ी दिक्कत उनकी कंसिस्टेंसी है, वो हर मैच में टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पाते।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स से पहले Ajinkya Rahane को IPL 2022 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह आईपीएल 2022 के 7 मैचों में सिर्फ 133 रन ही बना पाए। अजिंक्य रहाणे के आईपीएल 2022 में घटिया प्रदर्शन को देखते हुए इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब आईपीएल 2023 सीजन में अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख की कीमत में खरीदकर उनका डूबता IPL करियर बचा लिया।

संजू सैमसन-दीपक हुड्डा शामिल
बता दें कि बीसीसीआई द्वारा हर साल अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की जाती है। इसको चार कैटेगरी में बांटा जाता है जिसमें अलग-अलग वर्ग के हिसाब से ईयरली बेसिस पर पैसा दिया जाता है। यह एक तरीके से बीसीसीआई का सैलरी मॉड्यूल है। इसके तहत ए प्लस, ए, बी और सी चार कैटेगरी होती हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: List Of Injured Players And Doubtful Starters, Check Here
जानिए किस श्रेणी में कितने राशि
ए प्लस में प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं ए में 5 करोड़, बी में 3 करोड़ और सी में एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसके तहत इस बार बीसीसीआई के एनुअल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 26 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। वहीं पिछले साल यह संख्या 27 थी जिसमें से कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं तो कुछ नए जुड़े हैं। साथ ही कुलदीप यादव और ईशान किशन की इस लिस्ट में वापसी हुई है।

