MS Dhoni Video: Indian Premire League 2023 के सीजन के शुरू होने में अब तकरीबन बस 1 सप्ताह ही रह गया है। सारे क्रिकेट प्रेमी भी अब अगले 2 महीनों के लिए सिर्फ IPL के रंग में रमे होंगे।जिसमें इस साल फिर एक बार लोगों का ध्यान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर रहेगी।

Source – Google
इसी बीच चेन्नई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुद ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर सारे प्रशंसक का सर चकरा गया।
किस वीडियो को देखकर फैन्स का दिमाग चकरा गया ?

Source – Google
MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी इस महीने के शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए थे। जिसके माध्यम से वो लगातार प्रैक्टिस करते नजर आए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गेंदबाजी के साथ ही साथ बल्लेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं।
Make some noise for the All rounder duo 🥳💛 https://t.co/Pg6Tgwb4KE
— WhistlePodu Army ® – CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) March 24, 2023
MS Dhoni Video: इस वीडियो में खास ये है कि एक समय में ही वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए कई अलग अलग तरीके के शॉट लगाते नजर आए हैं। CSK ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा – माही का मल्टीवर्स।
बेन स्टॉक्स और मोइन अली भी चेन्नई से जुड़े।

Source – Google
MS Dhoni Video: आईपीएल 2023 के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। 24 मार्च को ही बेन स्टोक्स और मोईन अली टीम के साथ जुड़ गए हैं।
ये भी पढ़े: श्रेयस अय्यर के जगह कौन बन सकता है KKR का कप्तान, जानिए कौन हो सकते हैं दावेदार !!

Source – Google
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इन 2 खिलाड़ियों के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी इस सीजन में खेलते दिखाई देंगे चेन्नई को आगामी सीजन में अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।
ये भी पढ़े: भारत को लगता है हार से डर, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानिए पूरी खबर!!





