Harry Kane: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ने गुरुवार की रात को इटली के खिलाफ खेले गए यूरो कप 2024 के Qualifire मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो अब इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर भी बन चुके हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी वैन रूनी को पछाड दिया है।

Source – Google
वैन रूनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 53 गोल किए थे। वहीँ अब Harry Kane इस मामले में उनसे आगे निकल चुके हैं। इंग्लैंड के लिए अपने 81वें इंटरनेशनल मैच में Harry Kane ने 54वां गोल दागा और उनके इस गोल की बदौलत इंग्लैंड ने इस मैच में इटली को 2-1 से हरा दिया।
"I didn't even dream of doing something like this."
Words from our all-time record goalscorer, @HKane! pic.twitter.com/QivOJ5Cr7S
— England (@England) March 23, 2023
हैरी केन हाल ही में अपने फुटबॉल क्लब ‘टोटेनहम हॉटस्पर’ के लिए भी सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे। वहीँ फरवरी में उन्होंने जिमी ग्रिवास के 266 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया था।
किस वर्ष Harry Kane ने किया था अपना पर्दापन ?

Source – Google
29 वर्षीय हैरी Harry Kane लंबे समय से इंग्लैंड की फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। Harry Kane ने मार्च 2015 में इंग्लैंड के लिए पर्दापन किया था। लिथुआनिया के खिलाफ जब वह subtitute खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे, और कुछ ही देर में उन्होंने गोल दाग दिया। जिसके बाद से Harry Kane इंग्लैंड के लिए रेगुलर खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हो गए।
इंग्लैंड को World Cup की है तालाश।

Source – Google
हैरी केन ने बतौर कप्तान अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2018 के सेमी-फाइनल तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 6 गोल के साथ गोल्डन बूट विजेता भी रहे थे। इसके बाद यूरो 2020 में भी वह अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए थे। 1966 वर्ल्ड कप के बाद इंग्लिश टीम पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची पायी थी, हालांकि यहां भी टीम को हार का सामना करना प़डा।
ये भी पढ़े: भारत को लगता है हार से डर, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानिए पूरी खबर!!

Source – Google
अपने दमदार रिकॉर्ड के इतर हैरी केन को अब तक बड़ी ट्रॉफी की तलाश है। न तो वह इंग्लैंड के लिए कोई बड़ा टूर्नामेंट जीत पाए हैं और न ही अपने फुटबॉल क्लब ‘टोटेनहम हॉटस्पर‘ को अब तक कोई बड़ा टाइटल जीता पाए हैं। ऐसे में हैरी केन पर पूरे इंग्लिश टीम की उम्मीद है की 2024 में होने वाले वर्ल्ड कप में वो और उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करें।
ये भी पढ़े: KKR को लग सकता है दूसरा झटका, जानिए कौन सा खिलाड़ी हो सकता है IPL से बाहर !!





