Shilpa Shetty: लॉकडाउन के बाद से हिन्दी सिनेमा में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।अब फिल्मों को क्षेत्र की परिधि में बॉटकर नहीं रखा जा रहा है और न ही भाषा के कारण सफलता पर कोई असर नज़र आता है। हालांकि पहले भी फिल्मों को डबिग के माध्यम से पूरे देश में भेजा जाता है, पर वर्ष 2022 की फिल्मों की अपार सफलता के बाद अब सभी क्षेत्रो की फिल्मों को हिन्दी सिनेमा का नाम दिया जा रहा है। हाल ही में बॉलिवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ऑस्कर विनिंग फिल्म आऱआऱआऱ में काम किया है और अब Shilpa Shetty भी कन्नड़ फिल्म में नजर आएगीं।
18 साल बाद आएगीं कन्नड़ फिल्म में नजर अभिनेत्री Shilpa Shetty

Credit: Google
Shilpa Shetty बॉलिवुड अभिनेत्री है औऱ उन्होने अधिकतर बॉलिवुड फिल्मों में ही काम किया है। हालांकि अभिनेत्री का जन्मस्थल कर्नाटक ही है, लेकिन उन्होने बॉलिवुड सिनेमा को ही अपना कार्यक्षेत्र चुना। Shilpa Shetty ने अपनी मूलभाषा कन्नड़ में मात्र 3 ही फिल्मों मे काम किया है।
आनावक्करी, प्रीथसोड थप्पा औऱ ऑटो शंकर उनकी 3 फिल्मों के नाम थे। उन्होने आखिरी कन्नड़ फिल्म 2005 में ऑटो शंकर की थी। उसके बाद अब 2023 में वह धुव्र सरजा की फिल्म KD में नजर आएंगी। दोनो फिल्मों के बीच पूरे 18 साल का अंतराल अभिनेत्री ले चुकी है।
सत्यवती के किरदार में आएंगी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर
सूत्रो की मानें तो यह फिल्म गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होने जा रही है। इसमें Shilpa Shetty मुख्य किरदार के रुप में नजर आएंगी, फिल्म में उनके किरदार का नाम सत्यावती होने जा रहा है। नवरात्री और साल के पहले ही दिन ही अभिनेत्री के अधिकारिक सोशल मीडिया अकांउट से उनके फर्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है।

Credit: Google
अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीर को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है एवं 18 साल बाद होने वाले इस कमबैक को फैन्स द्वारा काफी प्रोत्साहन भी मिल रहा है औऱ साथ ही उन्हे काफी ज्यादा सराहा जा रहा है।
तस्वीर में Shilpa Shetty काफी ज्यादा सुदंर लग रही है। उन्होने सफेद रंग की पोलका डॉट की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही उन्होने चश्मा भी लगाया हुआ है औऱ साथ ही हाथ में पर्स टॉगे हुए अभिनेत्री दिखाई दे रही है।
पोस्टर देख फैन्स ने कहा कि कुछ नही तो लुक ही कॉपी कर लिय़ा
जहां Shilpa Shetty का लुक देखकर फैन्स द्वारा उन्हे काफी सराहा जा रहा है औऱ साथ ही उनकी सुदंरता की तारीफें की जा रही है। वही कुछ लोग ऐंसे भी है जो उनकी इस लुक की कड़ी निंदा भी कर रहे है, इसे कॉपी बता रहे है।
Also Read: जेमिनी गणेशन की नाजायज़ बेटी थी सुपरस्टार Rekha, 4 औरतों संग था पिता का अफेयर
जहां एक तरफ लोगों ने अभिनेत्री के एटिट्यूड और लुक की काफी तारीफ की औऱ उन्हे सराहा। तो वही कुछ ऐंसे भी है, जो इस लुक को देख काफी ट्रोल भी कर रहे है।लोगों का कहना है कि उनका यह लुक आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई का कॉपी है।
एक्ट्रेस द्वारा फिलहाल कोई प्रतिक्रिया ट्रोलर्स के लिए जारी नही की गई है। लेकिन उन्होने बताया कि यह फिल्म और यह फिल्म गंगूबाई से बहुत अलग है। दर्शको को उनकी आगामी फिल्म KD का इंतजार बेसव्री से है, फिल्म ही जल्द ही नजदीकी थियेटरों में दस्तक देने के लिए आ रही है।
Also Read: Nora Fatehi ने फिर हाय गर्मी से बढ़ायी यूएस की ग्लोबल वॉर्मिंग



