Funny Jokes: जिस तरह इंसान को अच्छी हवा, अच्छा खानपान उसकी सेहत के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं भटकेगी।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला…
आपके लिए कुछ शानदार Jokes

Credit: Google
1. वेटर और बंटू के Jokes
बंटू : वेटर, ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे
वेटर: सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।
2. गर्मी का कहर शुरू।।

Credit: Google
एक औरत अकेले कब्रिस्तान मे एक कब्र पर बैठी थी।
एक राहगीर ने पूछा : डर नहीं लगता ?
औरत : क्यों ? इसमें डरने की क्या बात है…..अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ कर् बैठ गई।।
राहगीर अब कौमा मे है।
3. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड Jokes

Credit: Google
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई और फिर ब्रेकअप।
4. संता और बंता Jokes

Credit: Google
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, ‘कैसे?’
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
5. पति और पत्नि Jokes

Credit: Google
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां… वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की ‘पूजा’ पहले हुई।
6. डॉक्टर का इलाज़
लड़की का एक्सीडेंट हो गया.
डॉक्टर – आपके पैर खराब हो गए हैं.
लड़की – क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर – नहीं इनको काटना पड़ेगा.
लड़की – ओह! नो अब मैं क्या करूंगी?
डॉक्टर – धीरज रखिए, ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की – अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है, दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीद है, और उस दुकान पर लिखा था-“बिका माल वापस नहीं होगा”।
7. अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहें हैं।
8. गुस्सेल बीवी

Credit: Google
गुस्से में पत्नी बोली: अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति: जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
यह भी पढ़े: Holi 2023 Memes: होली कब है…? कब है होली….? आप भी शेयर करे अपने दोस्तों के साथ फनी Holi Memes
9. चिंटू के Jokes

Credit: Google
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा…!!!
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम सही होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई पसंद करता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। ऐसे ही मजेदार jokes पढ़िए ओर ज़िंदगी को खुशनुमा बनाइए।
यह भी पढ़े: Shark Tank India: Aman Gupta Shares Picture With Ashneer Grover





