WPL 2023: Women’s Premire League के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी है, जिसने playoffs में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। मुंबई नें अबतक सारे मुकाबलों में जीत दर्ज करी है, मुंबई इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है|
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 107 रन ही बना सकीं।
हरमनप्रीत ने खेली WPL 2023 में मुंबई के लिए शानदार पारी

WPL 2023: मुंबई टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने महज 30 गेंदों पर आक्रामक पारी खेलते हुए 51 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट बैटर्स में सबसे ज्यादा 170 का रहा। हरमन के अलावा यास्तिका भाटिया ने 44 और नेट-सिवर ब्रंट ने भी महत्त्वपूर्ण 36 रनों की पारी खेली। गेंदबाज एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए।
गुजरात की टीम केवल 107 रनों पर ही हो गयी ढेर

WPL 2023: 163 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवरों में महज 107 रनों पर ही निपट गयी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने ये मुकाबला 55 रनों से जीता और मुंबई इंडियंस Playoffs में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गयी। गुजरात की बल्लेबाज हरलिन देओल ने अपने टीम के लिए सर्वाधिक 22 पारी खेली, कप्तान स्नेहा राणा भी महज 20 रन ही बना सकीं।
𝐅𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐀𝐑 𝐏𝐄𝐑𝐅𝐎𝐑𝐌𝐀𝐍𝐂𝐄 ⭐⭐⭐⭐⭐#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #MIvGG pic.twitter.com/V4PUv4Iz06
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 14, 2023
गेंदबाजी में नेट सिवर-ब्रंट और हीली मैथ्यूज का जलवा फिर एक बार देखने को मिला। इन दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट को अपने नाम किया और गुजरात की पूरी टीम को 107 रनों पर ही ढेर कर दिया।
मुंबई इंडियंस Playoffs में जगह बनाने वाली पहली टीम बनीं

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले पांचों के पांचों मुकाबले में जीत दर्ज करी और WPL 2023 की पहली टीम बनी जिसने Playoffs में अपनी जगह को सुनिश्चित किया|
ये भी पढ़े: सेंचुरी के सूखे पर राहुल द्रविड़ के सवाल का Virat Kohli ने बेरहमी से दिया ईमानदार जवाब

पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 140 रनों से हराया, अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई ने बैंगलोर को 60 रनों से हराया, अपने तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, अपने चौथे मुकाबले में मुंबई ने यूपी वारियर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी और अपने पांचवे मुकाबले में गुजरात को हराकर Playoffs में Qualify करने वाली पहली टीम भी बन गयी।

