MP Politics: मध्यप्रदेश की राजनीति में नाम बदलने का दौर लगातार जारी है। अब कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा की हंडिया का नाम बदलकर अब नाभिपट्टनम किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई शहर के नाम बदले जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में हरदा जिले की जीवनदायिनी, अर्थिक or धार्मिक भाव को बढ़ाने वाली माँ नर्मदा की नाभि स्थल पर बसे हंडिया गाँव का नाम बदलने पर सरकार ने फैसला लेते हुए कहा कि जल्द ही हंडिया गाँव अब नाभिपट्टनम के नाम से जाना जाएगा।
इसको लेकर कमल पटेल ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की ग्राम पंचायत से प्रस्ताव लेकर हंडिया गाँव का नाम बदलने पर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि अब हंडिया का नाम अब नाभिपट्टनम होगा।

हंडिया का नामकरण पर कृषि मंत्री ने क्या कहा ? (MP Politics)
MP Politics: मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा हरदा जिले की जीवनदायिनी नदी माँ के नाभिस्थल का नाम में बदलाव किया जाएगा। उनका कहना था कि प्राचीन इतिहास में हंडिया को नाभिपट्टनम के नाम से जाना जाता था।
उन्होंने कहा की अब हंडिया को नगर परिषद बनाया जाएगा तथा अब हंडिया को पवित्र नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा, उम्मीद है कि चुनावी साल में हंडिया को नया नाम मिल सकता है।

नाम बदलने को लेकर सियासत लगातार जारी है (MP Politics)
MP Politics: मध्यप्रदेश में नाम बदलने की राजनीति की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवराज सरकार ने भोपाल से लगे होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने की घोषणा करके की
| इसके अलावा भाजपा के कई नेता जिलों व क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग कर चुके हैं।

ये भी पढ़े: भाजपा मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर इस बार ज्यादा दे रही है ध्यान
बता दें रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के लिए ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरु नानक टेकरी रखने की मांग की थी, और वहीं भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी भोपाल के इस्लाम नगर का नाम बदलने की मांग की थी।
ये भी पढ़े: डॉक्टरों ने मंत्री विश्वास सारंग से मुलाक़ात के बाद बंद की हड़ताल














