मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो अभ्यारण में कुछ माह पूर्व नामीबिया देश से चीते मगाये गए थे| इस अभ्यारण में रखे गए सभी चीते पूरी तरह से स्वस्थ है और ऐसी अभ्यारण में प्रदेश सर्कार और भी नए चीतों को आवास देने जा रही है|
18 फरवरी को कूनो अभ्यारण में 12 और नए चीते लाये जायेंगे| वर्त्तमान में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सबसे अधिक चीतों वाला प्रदेश बना हुआ है| जिससे राष्टीय उद्यान छेत्र की अर्थ वयस्था पर भी इसका अच्छा असर पड़ रहा है|
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

credit: google
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो अभ्यारण में नए चीतों के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी साझा की है इस मौके मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया की प्रदेश की धरती पर १८ फरवरी को १२ नए चीतों का आगमन हो रहा है|
नए चीतों के आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराज ने खुशी जताते हुए कहा है कि पूर्व में कूनो अभ्यारण में लाये गए सभी चीते भी पूरी तरह स्वस्थ है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की चीतों के सम्बन्ध में वे समीछा बैठक करने जा रहे हैं
सीएम शिवराज ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना

credit: google
कूनो अभ्यारण में लगातार चीतों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए उनकी प्रसंशा की है|
Also Read: Madhya Pradesh: विदेश की नौकरी छोड़ गांव की जिदंगी जी रहे हैं आईआईटी टॉपर्स साक्षी और अर्पित
बता दें विगत दिनों नामीबिया से लाये गए चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोड़ा था| और उस समय २ चीतों को क्वारंटाइन में भी रखा गया था फिलहाल कूनो अभ्यारण में रखे गए सभी चीते पूरी तरह से स्वस्थ हैं |
दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे है सभी 12 चीते

credit: google
18 फरवरी को लाये जाने वाले सभी 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे हैं | इन चीतों को लाये जाने से पहले कूनो राष्टीय वन का पूरा निरीक्षण भी किया गया है इसके बाद ही इन सभी चीतों को राष्टीय वन में प्रवेश की अनुमति प्राप्त हुई है |







