Top News

सेक्‍सुअल स्‍टेमिना बढ़ाने के साथ साथ अश्‍वगंधा देता है ये 5 फायदे, जानें उपयोग करने के तरीके !

सेक्स ड्राइव में कमी आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ रिश्ते के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है। लेकिन वर्तमान समय में कई पुरुष इस समस्‍या का सामना करते हैं इसके पीछे की वजह बढता तनाव और गलत खान पान है।

यौन स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के पास अपना सेक्‍सुअल स्‍टेमिना बढ़ाने और सेक्‍स लाइफ बेहतर बनाने के लिए वियाग्रा जैसी दवाओं की मदद के अलावा कोई विकल्प समक्ष नहीं आता। लेकिन ऐसा नहीं आर्युवेद में यौन स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी कई प्राकृतिक जड़ी बूटीयों का जिक्र किया गया है जिनमें से अश्‍वगंधा एक है।

अश्‍वगंधा आर्युवेद में प्राचीन काल से ही यौन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद बताया गया है, और आधुनिक विज्ञान में बढ़ते सबूत बताते हैं कि यौन स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर प्राकृतिक उपचार चाहने वालों के लिए अश्वगंधा एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है।

यहां हम बात करने वाले हैं अश्‍वगंधा से जुडे यौन स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में और इसे लेने के तरीकों के बारे में-

अश्‍वगंधा खाने से होने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

1. तनाव कम करे

कमजोर सेक्स ड्राइव और खराब यौन प्रदर्शन के सबसे आम कारणों में से एक तनाव है, अधिक तनाव आपको ब्‍लड प्रेशन को बढ़ाता है, जर्नल ऑफ एथनोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन कहता है। कि अश्‍वगंधे का उपयोग कोर्टिसोल के स्तर को कम कर सकता है। इसके अलावा, यह आपके तंत्रिका तंत्र में रासायनिक संकेतन को नियंत्रित करता है और मस्तिष्क में तनाव मार्ग को अवरुद्ध करता है।  

2. टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा दे

उम्र के साथ शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन काफी कम हो जाता है। जिसका असल सेक्‍सुअल स्‍वास्‍थ्‍य पढ़ता है और कम कामेच्‍छा और कमजोर सेक्‍स ड्राइव का होना है। अश्वगंधा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए सिद्ध किया गया है। रोजाना एक सीमित मात्रा में इसका उपयोग टेस्‍टोस्‍टेरोना में वृध्दि करता है।

3. स्‍टेमिना बढाने में मदद करे

अश्वगंधा आपकी यौन ड्राइव को बढ़ा सकता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को उत्तेजित करके और जननांगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। अश्वगंधा का सेवन वास्तव में आपके रक्त को बेहतर परिसंचरण (ब्‍लड सर्कुलेशन)में मदद करता है।

4. महिलाओं के लिए भी फायदेमंद

अध्ययनों से पता चलता है अगर अश्वगंधा नियमित रूप से लिया जाता है तो यह महिला संभोग और यौन इच्छा को भी बढ़ाता है। तनाव के दौर से गुजर रहे दंपतियों को डॉक्‍टर के परामर्श के साथ इसका उपयोग जरूरत करना चाहिए।

5. अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

  • ब्‍डल शुगर लेवल को कम करने में मदद करे।
  • डिप्रेशन के लक्षणों को कम कर सकता है।
  • एंटीऐजिंग प्रोपर्टी से भरपूर।
  • सफेद बालों की समस्‍या को दूर करे।
  • आंखों की रोशनी में सुधार करे।
  • पेट से जुडी समस्‍याओं को दूर करे।  

अश्‍वगंधा के नुकसान और सावधानियां  

  • ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से जुक्ष रहे लोगों को अश्‍वगंधा नहीं लेना चाहिए।
  • जरूरत से ज्‍यादा अश्‍वगंधा का इस्‍तेमाल पेट की समस्‍याओं को बढ़ा सकता है।
  • अश्‍वगंधे के अधिक इस्‍तेमाल में नींद की समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अश्‍वगंधा लेने का सही तरीका

अश्‍वंगधा चूर्ण या अश्‍वगंधा कैप्‍सूल बाजार में असानी से उपलब्‍ध है, इसके लेने के लिए पानी, शहद या दूध में मिलाकर अश्वगंधा चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा रात में सोने से पहले दूध के साथ एक चम्‍मच अश्‍वगंधा चूर्ण का खाने की सलाद दी जाती है। या एक अश्‍वगंधा कैप्‍सूल सुबह शाम खाने की सलाह दी जाती है लेकिन इसे उपयोग करने से पहले आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्‍टर या नचुरोपैथी एक्‍सपर्ट से परामर्श लें ताकि बाद में आपको इसके नुकसान न हों।

यह भी जरूर पढ़ें- जानिए दूध के साथ क्‍या है बेस्‍ट कॉम्‍बीनेशन जो देता है सबसे अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp