• Latest
  • Trending
  • All

बेहतरीन सेक्स ड्राइव के लिए जीवन में अपनाएं ये आसन, उम्मीद से ज्यादा मिलेगा शरीर को फायदा 

November 25, 2022
मदर्स डे

मदर्स डे 2026: इतिहास क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है?

May 10, 2026
PMGSY-IV Scheme

PMGSY-IV Scheme: तकनीक से बदलेगी ग्रामीण सड़क निर्माण की तस्वीर, PMAY-G के 25 साल पूरे होने पर PMGSY-IV होगी लॉन्च, जानें क्या है स्कीम?

May 9, 2026
New Scheme

New Scheme: अब इस राज्य में राशन की दुकानों पर सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे मक्का और ज्वार, जानें क्या है सरकार की नई योजना?

May 9, 2026
NTPC Assistant Officer Recruitment 2026

NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 : 12 Lakh सालाना वाली सरकारी नौकरी… 20 पदों पर नियुक्ति.. जाने पूरी प्रक्रिया!

May 9, 2026
BPSC 2026 Recruitment

BPSC 2026 Recruitment…1230 पदों पर बंपर भर्ती!! जानिए तारीख, पोस्ट, एलिजिबिलिटी, फीस और अप्लाई करने का पूरा तरीका

May 9, 2026
अमीषा पटेल

अमीषा पटेल की लव लाइफ का अनसुना सच!! 3 बड़े अफेयर ..1 अधूरी शादी और आज तक सिंगल!

May 9, 2026
Aam panna benefits

Aam panna benefits: लू से बचने का रामबाण उपाय है आम पन्ना, जानें और क्या होते हैं फायदे?

May 9, 2026
Surya Gochar

Surya Gochar: सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से इन दो राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव ?

May 9, 2026
Dwidwadash Yog

Dwidwadash Yog: शनि-मंगल के बीच बन रहे द्विद्वादश योग से 4 राशियों के संघर्ष की होगी छुट्टी, जानें क्या रहेगी स्थिति?

May 9, 2026
Simhastha 2028

Simhastha 2028 की तैयारियां तेज, महाकाल मंदिर में बड़े बदलाव साथ भक्तों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं

May 9, 2026
सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी ने घुटनों के बल बैठकर जनता को किया नमन

सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी ने घुटनों के बल बैठकर जनता को किया नमन

May 9, 2026
kim-kardashian mother day 2026

Kim Kardashian Mother’s Day Initiative: जेल में बंद 50 माताओं को बच्चों से मिलाने पहुंचीं किम कार्दशियन, भावुक होकर कही दिल छू लेने वाली बात

May 9, 2026
Sunday, May 10, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

बेहतरीन सेक्स ड्राइव के लिए जीवन में अपनाएं ये आसन, उम्मीद से ज्यादा मिलेगा शरीर को फायदा 

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
आधुनिक युग में हम जिस तरह की जीवन शैली के साथ जी रहे हैं। इसने हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। देर रात सोना, सुबह देर से उठना, बिना योग और व्यायाम की जिंदगी ने हमारे जीवन को काफी तनावपूर्ण बना दिया है। इसके अलावा ज्यादा चाय, कॉफी, सिगरेट और शराब ने हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके कारण महिला हो या पुरुष दोनों ही अपने निजी पलों में अपने पार्टनर को ज्यादा खुशी नहीं दे पा रहे हैं। जिसका प्रभाव दोनों के ही निजी रिश्तों पर पड़ता है। 

ऐसे में रिश्तों में सुधार के लिए योग एक रामबाण दवा साबित हो सकता है, लेकिन योगासनों और प्राणायाम में वे कौन से महत्वपूर्ण आसन, प्राणायाम या योग क्रियाएं हैं, जो तनाव को खत्म कर आपके मन को शांत करती हैं। साथ ही आपके मन मस्तिष्क को नियंत्रण में कर आपकी सेक्स ड्राइव को भी आपके नियंत्रण में करता है। तो आइए जानते हैं योग के उन महत्वपूर्ण कारकों के बारे में जो निजी पलों में आपको शर्मिंदा होने से बचाएंगे। 

1. कपालभाति क्रिया : 
कपालभाति क्रिया सीधे आपके जननांगों की कसरत करती हैं और मन को आराम भी पहुंचाती है। हालांकि इसे जरूरत से ज्यादा करने पर आपको एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है। इसलिए कपालभाति को हमेशा कुछ मिनटों के लिए ही करें। कपालभाति करने के लिए सबसे पहले पद्मासन, सुखासन या वज्रासन में बैठ जाएं। इस दौरान स्पाइन (रीढ़ की हड्‌डी) बिल्कुल सीधी रहेगी। इस पॉजिशन में आने के बाद दोनों हाथों को ज्ञान मुद्रा में रख सांस को बाहर फेंकना है। 

RelatedPosts

सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी ने घुटनों के बल बैठकर जनता को किया नमन

सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी ने घुटनों के बल बैठकर जनता को किया नमन

May 9, 2026
पश्चिम बंगाल में 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे

पश्चिम बंगाल में 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे

May 9, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026

इस दौरान आपको अपना ध्यान केवल सांस फेंकने पर लगाना है। सांस लेने की क्रिया स्वत: ही पूरी हो जाती है। इस क्रिया के 3 राउंड करें और प्रत्येक राउंड में 30 से लेकर 60 बार तक स्ट्रोक लगाएं। हालांकि बेहतर रिजल्ट के लिए आपको 8 हफ्ते से लेकर 15 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें : सावधान: आपकी सेक्‍स ड्राइव पर बुरा असर डाल सकते हैं ये 7 फूड्स

2. भस्त्रिका प्राणायाम : 
यह प्राणायम भी कपालभाति की ही तरह फायदा पहुंचाता है और मन को शांत करता है। हालांकि यह भी शरीर में एसिडिटी की समस्या कर सकता है। इसलिए इसे भी केवल कुछ मिनटों तक ही करें। इस प्राणायाम को करने से पहले सबसे पहले पद्मासन, सुखासन या वज्रासन में बैठ जाएं। इस दौरान स्पाइन (रीढ़ की हड्‌डी) बिल्कुल सीधी रहेगी। इसके बाद हाथों को तेजी से ऊपर की ओर ले जाएं और सांस को अंदर की ओर भरें। कोशिश करें सांस लगभग 5 सेकेंड में लें। इसी दौरान हाथ ऊपर की ओर जाएंगे। 

फिर हाथों को तेजी से नीचे की ओर लेकर आएं। इस दौरान खुली हथेलियों की मुट्‌ठी बांध लेनी है और सांस को तेजी से बाहर छोड़ना है। दोनों मुटि्ठयां कंधों के पास आकर रुकेंगी और श्वसन में ली गई पूरी वायु को बाहर छोड़ दिया जाएगा। इस प्राणायाम के भी तीन सेट करने हैं। गर्मी के मौसम में इसके 10 से 15 स्ट्रोक एक सेट में लगाएं। जबकि सर्दियों में इसे थोड़ा बढ़ाया भी जा सकता है। 

इन दोनों को करने के बाद आपका मन काफी हद तक शांत हो जाएगा। इसके बाद नाड़ी शोधन प्राणायाम (अनुलोम-विलोम) भी किया जा सकता है।

3. बद्धकोणासन :
बद्धकोणासन जहां पुरुषों में मर्दाना ताकत को बढ़ाता है। वहीं महिलाओं में बांझपन की समस्या को भी खत्म करता है। इस आसन को तितली आसन भी कहा जाता है, क्योंकि इसे करते समय पैरों के तलवों एक दूसरे से जुड़े होते है और घुटने ऊपर और नीचे की ओर मूव करते हैं। इस आसन को करते समय पैर तितली के पंख फड़फड़ाने जैसी क्रिया करते हैं। 

इस आसन को करते समय सबसे पहले पैरों को सीधाकर के बैठ जाएं। अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों के तलवों को एक साथ लाएं, दोनों तलवे इस दौरान एक दूसरे से मिल जाएंगे। तलवों के मिलने के बाद अपनी एड़ियों को जितना हो अपने जननांगों की ओर खींचे। हालांकि इस दौरान पैर में या जांघ में किसी भी तरह का दबाव न पड़े।

इसके बाद अपने घुटनों में दबाव या दर्द महसूस किए बिना तितली की पंखों की तरह मूवमेंट करें। इस दौरान अपने दोनों हथलियों से पैरों को आगे के भाग को पकड़ें। इस दौरान दोनों घुटनों को ऊपर की ओर ले जाएं और फिर नीचे की ओर लाएं। इस तरह एक चक्र पूरा होगा। इस आसन का अभ्यास 30 या 60 सेकंड तक करें। इसे इससे ज्यादा भी किया जा सकता है। इसके तीन सेट करेंगे तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : 5 सुपर पावरफुल फूड्स जो सेक्‍सुअल स्‍टेमिना में लाऐगें तेजी से सुधार

4. सुप्तबद्धकोणासन : 
यह आसन भी बद्धकोणासन की तरह ही फायदे देगा। हालांकि इस आसन को करते समय पैर बद्धकोणासन के जैसी ही पॉजिशन में लाने हैं। लेकिन इसमें तितली की तरह मूवमेंट नहीं होगा। दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिला दें और स्पाइन सीधी रखें। इसके बाद धीमे धीमे जमीन पर कमर के बल लेट जाएं। कोशिश करें इस दौरान दोनों पैर के तलवे आपस में मिले रहे। धीमें धीमे दोनों एड़ियों को अपने पैल्विक रीजन की ओर खींचें। 

जितना संभव हो उतना ही पास लाएं और उसके बाद इसी पॉजिशन में स्थिर रहें। यदि घुटनों में थकान या दर्द हो तो घुटनों के नीचे किसी सपोर्ट जैसे तकिए, चादर या ब्लॉक को भी रखा जा सकता है। इस आसन में तीन से चार मिनट तक स्थिर रहें। 

5. सेतुबंधासन : 
यह आसन भी महिला और पुरुष दाेनों के लिए ही लाभदायक है। यह आपके पेल्विक रीजन पर प्रेशर डालकर इसे मजबूत करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को सीधा रखें। घुटनों को मोड़ें और पैरों को कूल्हों तक ले आएं। इसके बाद अपने धड़ को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, लेकिन इस दौरान आपकी गर्दन और सिर फर्श पर ही रहने चाहिए। जितना संभव हो उतना ऊपरतक अपने धड़ को ले जाएं।

हालांकि जिन लोगों की गर्दन या पीठ में चोट हो, तो इस आसन को करने से बचें। यदि आप अपने एब्स और जांघों को टोन करना चाहते हैं। साथ ही अपने कंधों को मजबूत करना चाहते हैं, तो इस आसन का अभ्यास आपको बहुत लाभ देगा। सेतुबंधासन तनाव को दूर कर मन को शांत करता है। साथ ही पाचन में सुधार करता है। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। पेल्विक रीजन पर पड़ने वाले प्रेशर के कारण यह जननांगों की मांसपेशियों पर दबाव डालकर सेक्स से संबंधित कई समस्याओं का समाधान कर देता है। 

इस तरह से इन आसनों के अभ्यास से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं और अपनी सेक्स लाइफ को और मजेदार बना सकते हैं। हालांकि इन सभी आसनों के अभ्यास से पूर्व किसी अच्छे योगाचार्य से सलाह अवश्य ले लें और यदि शरीर में किसी भी तरह का तनाव या दर्द है, तो इन सभी आसनों को करने से बचें। 


यह भी पढ़ें : यह 11 लाभ आपको बताएंगे कि क्यों सेक्स है स्वास्थ्य के लिए वरदान
ADVERTISEMENT
Previous Post

सावधान: आपकी सेक्‍स ड्राइव पर बुरा असर डाल सकते हैं ये 7 फूड्स

Next Post

150 साल की उम्र तक जीते हैं इस कम्‍युनिटी के लोग, 90 साल की महिलाएं हो सकती है गर्भवती

Next Post

150 साल की उम्र तक जीते हैं इस कम्‍युनिटी के लोग, 90 साल की महिलाएं हो सकती है गर्भवती

अलर्ट: प्रदूषण बन रहा सेक्‍स सवास्‍थ्‍य के लिए खतरा, 2045 तक खत्‍म हो सकती है प्रजनन क्षमता

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.