• Latest
  • Trending
  • All

एमपी के क्यूट सेलिब्रिटी विवेक आखिर खुद को कैसे रखते हैं इतना फिट 

November 25, 2022
मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

May 10, 2026
RRB Section Controller CBAT 2026

RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर आई बड़ी खबर.. तुरंत चेक करें नया अपडेट!

May 10, 2026
Vijay Thalapathy

CM बने Vijay Thalapathy के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चे गायब पर Trisha Krishnan की मौजूदगी ने मचाया बवाल!!

May 10, 2026
Health Tips

Health Tips: चिया सीड्स के साथ नींबू पानी पीना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, जानें रोजाना पीने मिलते हैं फायदे

May 10, 2026
Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar ने The Royals 2 को कहा अलविदा!! ईशान खट्टर के साथ टूटी जोड़ी… ट्रोलिंग को बताया शो छोड़ने का कारण!

May 10, 2026
Tamarind Plant

Tamarind Plant: घर पर इमली का पौधा लगाने से बढ़ने लगती हैं परेशानियां, जानें क्यों भूलकर भी न लगाएं इसे?

May 10, 2026
Surya Gochar

Surya Gochar : सूर्य के राशि बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में आएगा उछाल, जानें?

May 10, 2026
TamilNadu CM

TamilNadu के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद पहला आदेश 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना का

May 10, 2026
NDA SSB Registration 2026

NDA SSB Registration 2026 दो सप्ताह में कर लें पूरा वरना टूट जाएगा मिलिट्री में भर्ती का सपना.. जाने डेडलाइन और पूरी प्रक्रिया!

May 10, 2026
BLACKPINK Lisa

BLACKPINK Lisa ने रचा इतिहास!! FIFA World Cup 2026 में पहली बार K-POP स्टार करेगी धमाका!

May 10, 2026
मदर्स डे

मदर्स डे 2026: इतिहास क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है?

May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

एमपी के क्यूट सेलिब्रिटी विवेक आखिर खुद को कैसे रखते हैं इतना फिट 

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

May 10, 2026
Vijay Thalapathy

CM बने Vijay Thalapathy के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चे गायब पर Trisha Krishnan की मौजूदगी ने मचाया बवाल!!

May 10, 2026
TamilNadu CM

TamilNadu के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद पहला आदेश 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना का

May 10, 2026
मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले विवेक मिश्रा बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। लगभग 5 साल तक मायानगरी में कड़ी मेहनत करने के बाद विवेक को कई सीरियल्स और मूवीज में काम करने का मौका मिला। हालांकि इस दौरान विवेक केवल अध्यात्मिक गुरुओं और फ्रीडम फाइटर्स की भूमिका में ही नजर आए, लेकिन उनके हुनर को देखते हुए वे जल्द ही कुछ वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसमें विवेक एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आएंगे। 

जयपुर में शूटिंग के दौरान विवेक ने अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय StackUmbrella के लिए निकाला। इस दौरान उन्हाेंने खास तौर पर अपनी फिटनेस के बारे में बताया। कड़ी मेहनत के बाद भी विवेक इतने फिट कैसे रहते हैं? जानते हैं विवेक की ही जुबानी…

फिट रहना है तो धीरे-धीरे करें वर्क आउट : 
विवेक की मानें तो आज के जीवन में फिटनेस बहुत बड़ी चुनौती है। लोगों के जीवन में व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि लोग खुद की हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए कितना भी बिजी शेड्यूल हो और रात में भले ही विवेक शूट पूरा कर 3 बजे सोएं, लेकिन वे सुबह 7.30 उठ जाते हैं। सबसे पहले वे तीन से चार ग्लास मटके का पानी पीते हैं। ठीक 15 मिनट बाद एक एप्पल या दो केले जो भी घर पर हो उसे लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by I_am_Vivek (@vivekanandmi02)



 लगभग 8.30 से 9 के बीच ब्लैक कॉफी पीने के बाद वे सीधे जिम चले जाते हैं। यहां दो घंटे तक वर्क आउट करते हैं। इस दौरान वे किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं करते और न ही ज्यादा वेट उठाने के चक्कर में रहते हैं। विवेक बताते हैं कि उनका वर्क आउट बहुत धीरे-धीरे होता है और फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करते हैं न कि बॉडी बिल्डिंग के लिए। इसलिए ओवर वेट उठाने से बचते हैं, क्योंकि इससे चोट लगने के चांस ज्यादा होते हैं। 

फिटनेस के लिए करते हैं ये डाइट फॉलो : 
विवेक बताते हैं कि जिम से आने के बाद सबसे पहले वे फ्रूट जूस पीते या दो तीन केले खा लेते हैं। इससे जो भी मिनरल्स वर्क आउट के दौरान खर्च हो जाते हैं, उनकी पूर्ति हो जाती है। इसके आधे घंटे बाद विवेक ब्राउन ब्रेड के साथ 6 से 7 अंडे या सीजनेबल वेजिटेबल को काले नमक और काली मिर्च के साथ स्टीम करके लेते हैं। वेजिटेबल्स में वे पनीर को भी एड कर देते हैं। इससे उनकी प्रोटीन डाइट पूरी हो जाती है। 

सुबह ये नाश्ता करने के बाद दोपहर 2 बजे तक विवेक लंच कर लेते हैं। इस दौरान चपाती, सीजनेबल वेजिटेबल, दाल और चावल इसके साथ ही दही और सलाद तो जरूर खाते हैं। हालांकि कई बार शूटिंग के दौरान डाइट बदलती भी है, लेकिन ज्यादा मिर्च मसाला और तला हुआ विवेक हमेशा अवाइड करते हैं।

शाम को 4 बजे एक कॉफी पीने के बाद विवेक डिनर भी जल्दी ही कर लेते हैं। डिनर में दो-तीन तरह की दालें या खिचड़ी या ब्रेड ऑमलेट विवेक की पहली पसंद है। विवेक बताते हैं कि मैं कोशिश करता हूं कि शाम को 6 बजे तक मेरा डिनर हो जाए। इस दौरान अच्छे से पेट भरकर खाना खा लेता हूं और अगर रात में भूख लगती है तो एक ग्लास दूध या कुछ फ्रूट खा लेता हूं।   

खुद बनाते हैं अपना खाना : 
विवेक की मानें तो हर इंसान को अपने शरीर की जरूरत पता होती है। इसलिए हर आदमी को अपना खाना खुद ही बनाना चाहिए। इसलिए वे शूट पर जाने से पहले अपना लंच खुद ही तैयार करके निकलते हैं। जिस दिन शूटिंग का शेड्यूल होता है तो वे सुबह खुद ही उठ जाते हैं और अपना लंच खुद ही बनाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by I_am_Vivek (@vivekanandmi02)



 इसके लिए वे रात में ही तैयारी कर लेते हैं। सब्जियों को काटना हो या पनीर लेकर आना हो सारी तैयारी रात में हो जाती है। सुबह जब वे तैयार होते हैं। साथ ही साथ लंच की भी तैयारी करते हैं। इसी दौरान ऑमलेट बनाना हो या एग्स बॉइल करना हो सारे काम वे सुबह ही करते हैं।

घर पर देखते हैं फिल्में : 
विवेक की मानें तो तो जब वे घर पर होते हैं तो अपने पसंदीदा कलाकारों की फिल्में देखते हैं। इस दौरान वे दो से तीन फिल्में तक देख लेते हैं। इसके अलावा उन्हें रीडिंग का भी बहुत शौक है। विवेक अक्सर उर्दू शायरियां या गजलें पढ़ते हैं या सुनते रहते हैं। बशीर बद्र उनके पसंदीदा शायर हैं, जिनकी कई किताबें विवेक के घर पर मौजूद हैं और खाली समय में विवेक इन्हीं शायरियों और गजलों को गुनगनाते रहते हैं। 

दमदार पुलिस अफसर के रोल में आएंगे नजर: 
विवेक मुंबई में पिछले 5 सालों से हैं, इस दौरान उन्होंने छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में महत्वपूर्ण भूमिकाएं की हैं। विवेक मुख्य रूप से छोटे पर्दे पर राधे-कृष्णा, सावधान इंडिया, परवरिश, चीख, प्यार तूने क्या किया, अंजान, निमकी मुखैया और वारिस में नजर आए हैं। इसके अलावा दीन दयाल एक युग पुरुष, सीक्रेट्स ऑफ लव, आचार्य विद्यासागर पर बन रही फिल्म में भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बन रही फिल्म में भी वे लीड रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by I_am_Vivek (@vivekanandmi02)

वहीं एक वेब सीरीज में वे एक दमदार पुलिस अफसर का रोल करते भी नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की शूटिंग मई तक शुरू होने की संभावना है, जिसके लिए विवेक को साइन कर लिया गया है। 

ADVERTISEMENT
Previous Post

होली स्‍पेशल: होली पर भांग पीने का इरादा बना रहे हैं तो जरूर जाने लें ये बातें-

Next Post

वायरल वीडियो: मैसूर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो, भीड़ ने किया ट्राफिक पुलिस पर हमला

Next Post

वायरल वीडियो: मैसूर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो, भीड़ ने किया ट्राफिक पुलिस पर हमला

मुंबई क्राइम: ये 19 साल का बच्‍चा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को बेचता था ड्रग्‍स, एनसीबी ने किया अरेस्‍ट

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.