मुंबई: संसद में बॉलीवुड के बचाव में बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन ने एक भाषण दिया जिसमें उन्होनें उन लोगों पर सवाल उठाए जो बॉलीवुड पर नशे को लेकर इल्जाम लगा रहे हैं। उन्होनें कहा बॉलीवुड में सभी लोग नसेड़ी नहीं फिर क्यूं पूरे बॉलीवुड को बदनाम किया जा रहा है।
भाषण के बाद, जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह अत्यधिक नशे में दिखाई दे रही हैं।
यहां देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में, फैशन उद्यमी श्वेता को एक उत्तेजित अवस्था में एक रेस्तरां से बाहर निकलते देखा जा सकता है। उनके साथ उनकी भाभी नताशा नंदा और फिल्म निर्माता जोया अख्तर भी थीं।
मंगलवार को अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन ने फिल्म उद्योग की छवि को धूमिल करने के लिए लोगों की खिंचाई की। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान अपने भाषण में, उन्होंने हिंदी कहावत में कहा “जिस थाली में लोग खाते हैं उसी में छेद करते है” यह टिप्पणी उन्होनें कंगना रनौत के बारे में की। कंगना बॉलीवुड पर नशे के कई इल्जाम लगा चुकी हैं।
संसद में जया के भाषण के बाद, बच्चन के मुंबई आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
यह भी जरूर पढ़े- “सॉफ्ट पोर्न स्टार हैं उर्मिला” कंगना के इस वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा










