लाखों लोग यह मानते हैं कि उन्होनें भूत का सामना किया है। 2013 में एक अमेरिकी विशेषज्ञ हैरिस पोल ने यह पाया कि 43% अमेरिकी लोग भूतों में विश्वास करते हैं। कई विशेषज्ञ यह बताते हैं कि भूतो का पता कुछ संकेतों से लगया जा सकता है, अगर आप अपने आस पास इन संकेतों को महसूस करते हैं तो आप एक आत्मा की निगरानी में हैं।

भूत प्रेत या आत्मा सदियों से इंसानों के साथ जुडे हुए हैं, प्राचीन काल में भी भूत प्रेत के कई किस्सों का वर्णन किताबों में किया जा चुका है जो यह बताता है कि भूत वास्तव में हमारे साथ मौजूद होते हैं। यदि आप भूतों में विश्वास करते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। दुनिया भर की संस्कृति उन आत्माओं में विश्वास करती हैं जो इंसानी दुनिया से अलग रहतीं हैं। लाखों लोग यह मानते हैं कि उन्होनें भूत का सामना किया है। 2013 में एक अमेरिकी विशेषज्ञ हैरिस पोल ने यह पाया कि 43% अमेरिकी लोग भूतों में विश्वास करते हैं।
कई विशेषज्ञ यह बताते हैं कि भूतो का पता कुछ संकेतों से लगया जा सकता है, अगर आप अपने आस पास इन संकेतों को महसूस करते हैं तो आप एक आत्मा की निगरानी में हैं।

अगर आपने घर की घडी में कोई खराबी नहीं है फिर भी वह एक निश्चित समय पर बार बार रूक रही है तो यह किसी आत्मा का संकेत हो सकता है। या फिर आपके किसी करीबी व्यक्ति का संकेत हो सकता है जो अब इस दुनिया में नहीं रहा।
पुराने समय से ऐसा माना जाता है कि जानवरों को आत्मा का अहसास इंसान से पहले हो जाता है, यदि आपके घर में आपका पालतू जानवर कुत्ता या बिल्ली अचानक अजीब व्यवहार करने लगे तो शायद आपके घर में कोई आत्मा हो सकती है।
चीजों का अपनी जगह से कहीं और चले जाना भी एक और संकेत है कि आपके आस पास कोई आत्मा है यदि आप कोई चीज संभाल कर रखते हैं और अगले दिन वह न मिलें या अपने स्थान से कहीं और मिलें तो जल्द ही आप किसी आत्मा का सामना करने वालें हैं।

सपने आना एक सामान्य बात है लेकिन आपको बार बार अपने किसी मृत करीबी के सपने आते हैं तो उसकी आत्मा आपके आस पास हो सकती है।
अगर आपके कमरे या घर का सामान्य तापमान अचानक बहुत गरम या बहुत ठंडा हो जाए तो यह भी एक संकेत है आपके आस पास कोई अदृश्य शक्ति है।
कई बार कुछ लोगों ने महसूस किया है कि उन्हें अपने आस पास कई अजीब सी आवाज सुनाई देती है लेकिन उनके पास कोई नहीं होता यह भी एक संकेत है कि आपके पास कोई आत्मा हो सकती है।

अगर आपको कभी भी ऐसा अहसास होता है कि आपके पास से कोई गुजरा है या फिर किसी कि परछाई आपको बार बार दिख रही है पर आपके पास कोई है नहीं तो यह संकेत है कि कोई आत्मा आपके पास है।
अगर आप अकेलें है और आपको अचानक से किसी गहरे इत्र की खुशबू आए तो हो सकता है कि आपके पास से कोई आत्मा गुजरी है।
अगर आप सो रहें है और आपके अचानक ने किसी के चलते की आवाज या फिर पायल की आवाज आए तो यह संकेत हो सकता है कि आपका सामना किसी भूत या आत्मा से होने वाला है।
यह भी जरूर पढ़े- अगर आप भी खेलना चाहते हैं केबीसी तो यह क्विज़ करेगा आपकी मदद-